ये है गांजा क्वीन गैंग के चार अंतर्राज्जीय स्मगलर

ये है गांजा क्वीन गैंग के चार अंतर्राज्जीय स्मगलर

मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने हरियाणा से गांजे की स्मगलिंग का खुलासा करते हुए चार अंतर्राज्जीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ईको गाड़ी की सीट के नीचे छुपाया गया पांच लाख का गांजा भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि चारों आरोपी गोलाबढ़ की रहने वाली गांजा क्वीन के लिए काम करते हैं।

टीपी नगर थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्रे कलर की ईको गाड़ी में सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पिछली सीट काटकर अंदर छुपाया गया लगभग 60 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत बाजार में पांच लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम बिहार के पटना जिले के मंनेर क्षेत्र के रहने वाले कुंदन कुमार और कृष्ण कन्हैया वह टीपी नगर के शेखपुरा निवासी हिमांशु शर्मा और जानी निवासी अनुज कुमार बताए।

बदमाशों ने बताया कि वह गोलाबढ़ में रहने वाली सुषमा पत्नी प्रह्लाद सांसी के लिए काम करते हैं। सुषमा के कहने पर ही वह हरियाणा की खतौली से गांजा लाकर उसे मेरठ में सप्लाई करते थे। आरोपियों ने बताया कि इससे पहले भी तीन-चार बार सुषमा के लिए गांजा ला चुके हैं। थाना प्रभारी संत शरण सिंह के मुताबिक चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसी के साथ सुषमा की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram