Meerut: विनेश फोगाट के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Meerut: विनेश फोगाट के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

- बोले साजिश के तहत बाहर निकाला गया 

मेरठ। ओलंपियन विनेश फोगाट के समर्थन में आम लोगों के साथ राजनैतिक दल भी खड़े हो गए हैं। गुरूवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कहा विनेश को साजिश के तहत निकाला गया है। उन्होंने विनेश केा सिल्वर पदक देने की मांग की है। 

प्रदर्शन के दौरान अवनीश काजला ने बताया पेरिस ओलंपिक में रेसलर विनेश के साथ हुआ वह बहुत ही गलत हुआ है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए । उन्होंने कहा 140 करोड़ भारतीयों ने यूडब्ल्यूयूडब्ल्यू के नियमों को भी गलत ठहराया। उन्होंने हाथों में तिरंगा और विनेश फोगाट की फोटो लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने आत्म सम्मान की लड़ाई सड़क पर लड़ी है। इतना होने के बावजूद विनेश फोगाट ने ऐसी महिला चैंपियन को हराया है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में अभी तक किसी ने भी नहीं हराया।

काजला ने कहा कि जिस व्यक्ति के लिए विनेश फोगाट ने प्रदर्शन किया था। वे बृजभूषण भारतीय जनता पार्टी का नेता है। ऐसे में कांग्रेसियों का आरोप है कि विनेश फोगाट को साजिश के तहत ओलंपिक से बाहर निकाला गया है। जिसकी निष्पक्ष जांच की जाए। इस स्थिति में कांग्रेसी विनेश फोगाट के साथ हैं। वे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि पेरिस ओलंपिक में हस्तक्षेप कर सिल्वर मेडल दिलाएंं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram