जाने PAN CARD खो जाने पर क्या करें ! कैसे बनाएं अपना E-Pan card
PAN CARD हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है. लेनदेन, खरीद-फरोख्त और काफी सारी ऑनलाइन चीजें भी अब बिना पैन कार्ड के करना मुश्किल हो जाता है. साथ ही PAN CARD केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं में इस्तेमाल होता है. अब जो दस्तावेज ना जरूरी हो वह अगर खो जाए तो परेशानी का सबब तो बन ही जाता है. लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है यदि आप का PAN CARD खो गया है, क्योंकि इसे दोबारा पाना बहुत ही आसान हो चुका है.
जानते हैं कि यदि PAN CARD खो जाए तो क्या होगा...
PAN CARD अगर खो जाए तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इसके खो जाने पर आपके वित्तीय लेनदेन, खरीद-फरोख्त और बैंकिंग ट्रांजैक्शन समेत अन्य कई कार्य ठप हो जाते हैं.
और इससे अलग यदि PAN CARD गलत हाथों में पड़ जाए तो बैंक खाते में मौजूद रकम साइबर ठग या जालसाज साफ कर सकते हैं या पैनकार्ड इस्तेमाल दूसरे कामों में कर बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसीलिए आयकर विभाग भी आपको अपना PAN CARD संभाल कर रखने के लिए कहता है.
PAN CARD खो जाने पर क्या होगा समाधान...
यदि आप का PAN CARD खो चुका है तो आप तुरंत ही e-Pan Card बनवा लें और e-Pan कार्ड का इस्तेमाल करें. लगभग सभी वित्तीय संस्थान ई-पैन कार्ड को स्वीकार करते हैं.
यहां हम आपको e-Pan कार्ड डाउनलोड करने का तरीका बताएंगे!
e-Pan Card के लिए सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html पर लॉगिन करें.
इसके बाद वेबसाइट में दिख रहे E-Pan Card के विकल्प चुनें और क्लिक करें.
नीचे दिए गए कॉलम में अपना पैन नंबर दर्ज करें.
अब आधार कार्ड नंबर को दर्ज करें.
इसके बाद अपनी डेट ऑफ बर्थ को फिल करें.
अब टर्म्स एंड कंडीशन के विकल्प पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें.
अब मोबाइल नंबर पर आए OTP तय जगह पर फिल करें.
अब कंफर्मेशन विक्लप को चुनें और क्लिक करें.
इसके बाद ई-पैन डाउनलोड करने के लिए फीस जमा करने के लिए विकल्प चुनें.
फीस जमा करने के बाद ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा.
अब ई-पैन का पीडीएफ फॉर्मेट डाउनलोड करने के लिए पासवर्ड के रूप में डेट ऑफ बर्थ को दर्ज करें.
अब ई-पैन डाउनलोड हो जाएगा.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review