कर्नाटक की गुफा में मिली रूसी महिला और उसकी दो बेटियां, ध्यान और तपस्या का किया दावा; वीज़ा खत्म, जल्द भेजा जाएगा रूस

कर्नाटक की गुफा में मिली रूसी महिला और उसकी दो बेटियां, ध्यान और तपस्या का किया दावा; वीज़ा खत्म, जल्द भेजा जाएगा रूस

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ ज़िले के एक सुदूर और खतरनाक जंगल इलाके की एक गुफा से पुलिस ने एक रूसी महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों को खोज निकाला है। पुलिस को गश्त के दौरान इस गुफा के बाहर कुछ कपड़े दिखाई दिए, जिससे उन्हें किसी की मौजूदगी का शक हुआ। बाद में एक विदेशी बच्ची को गुफा से दौड़ते हुए बाहर आते देख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

गुफा में रह रहीं महिला की पहचान 40 वर्षीय नीना कुटीना के रूप में हुई है, जो अपनी छह साल की बेटी प्रेमा और चार साल की बेटी एमा के साथ वहां रह रही थीं। पुलिस अधीक्षक एम नारायण के मुताबिक यह इलाका बेहद खतरनाक है, जहां सांपों का जमावड़ा है और हाल ही में भूस्खलन भी हुआ था।

पुलिस को महिला के पास जंगल में पकाए गए खाने के सबूत, नूडल्स और सलाद के पैकेट भी मिले। साथ ही, उन्होंने पांडुरंग विट्ठल की मूर्ति की पूजा करते हुए देखा। नीना ने दावा किया कि भगवान कृष्ण ने उन्हें ध्यान और तपस्या के लिए भेजा है।

वीज़ा 2017 में हो चुका था एक्सपायर

नीना ने पुलिस को बताया कि उनका पासपोर्ट खो गया था, लेकिन बाद में पुलिस और वन विभाग ने उसे बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि नीना 2016 में बिज़नेस वीज़ा पर भारत आई थीं और 2017 में उनका वीज़ा खत्म हो गया था। 2018 में एग्जिट परमिट मिलने के बाद वे नेपाल गईं, लेकिन फिर उसी साल भारत लौट आईं। तब से वे अवैध रूप से भारत में रह रही थीं।

अब क्या होगा?

पुलिस ने नीना को एक आश्रम में और बच्चों को बाल गृह में भेज दिया है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही नीना और उसकी बेटियों को बेंगलुरु के विदेशी नागरिक डिटेंशन सेंटर ले जाया जाएगा और फिर रूस वापस भेजा जाएगा।

यह मामला न केवल सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि विदेशियों के वीज़ा नियमों और उनके पालन की गंभीरता पर भी सवाल खड़े करता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram