बासी रोटी को खाकर न बनाए मुँह... जाने लाभकारी फायदे
बासी रोटी का नाम सुनते ही लोग मुंह बना लेते हैं, ज्यादातर लोगों को ताजी गर्म गर्म रोटी खाना पसंद होता है। इसलिए रात की बची रोटी को लोग नहीं खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रात की बची बासी रोटी का सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है।
जानिए बासी रोटी खाने के फायदे...
शुगर रहता है कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए बासी रोटी का सेवन सबसे ज्यादा लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बासी रोटी खाने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसके लिए रात की बची बासी रोटी को सुबह के नाश्ते में दूध के साथ मिलाकर खाना चाहिए।
पेट की समस्या होती है दूर
बासी रोट का सेवन पेट के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। अगर किसी को पेट संबंधित कोई समस्या हो जैसे एसिडिटी, कब्ज, तो उसे सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करना चाहिए।
जिम जाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद
जिम जाने वाले लोगों के लिए बासी रोटी का सेवन ज्यादा लाभदायक साबित होता है। क्योंकि ताजी रोटी की अपेक्षा बासी रोटी ज्यादा पौष्टिक होती है। इसलिए सेहत बनाने वाले लोगों के लिए बासी रोटी फायदेमंद होती है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
अगर किसी को ब्लड प्रेशर की शिकायत हो, तो उसे बासी रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसके लिए सुबह के नाश्ते में ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खानी चाहिए।शरीर का तापमान रहता है संतुलितगर्मी के मौसम में बासी रोटी का सेवन करने से हाई स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा नहीं रहता है। क्योंकि बासी रोटी शरीर के तापमान को भी संतुलित बनाए रखने में मददगार है। इसके लिए दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करना चाहिए।
शरीर को मिलती है एनर्जी
अगर कोई दुबलेपन से परेशान है, तो उसे बासी रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बासी रोटी का सेवन शरीर को एनर्जी देने का काम करता है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review