जानें क्या होता है अविश्वास प्रस्ताव... कितना चाहिए समर्थन

जानें क्या होता है अविश्वास प्रस्ताव... कितना चाहिए समर्थन

मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव पर बहस के लिए मंजूरी मिल गई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि वह सभी दलों के नेताओं से बातचीत करके इस पर चर्चा की तारीख के बारे में जानकारी देंगे। 

आइये जानते हैं क्या होता है अविश्वास प्रस्ताव...

अविश्वास एक संसदीय प्रक्रिया है, जिसके तहत विपक्ष सरकार को चुनौती दे सकता है। अगर प्रस्ताव पारित हो जाता है तो सरकार को इस्तीफा देना पड़ता है। हालांकि यह प्रक्रिया इतनी सरल नहीं है। सरकार के खिलाफ खड़े होने वाले दलों को पहले नोटिस दाखिल करने समेत कई चरणों से गुजरना होता है।

नियम के अनुसार लोकसभा का कोई भी सदस्य अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। इस प्रस्ताव को सदन के 50 सदस्यों का समर्थन मिलना जरूरी है। अगर प्रस्ताव को सदन में स्वीकार कर लिया जाता है तो चर्चा के लिए दिन तय किया जाता है। इतना ही सरकार को बहुमत साबित करने के लिए कहा जाता है। अगर सरकार ऐसा करने में विफल होती है तो इस्तीफे का दौर शुरू होता है।

लोकसभा में प्रस्ताव पर चर्चा होती है और सरकार को इस पर जवाब देना होता है। चर्चा के बाद लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होती है। अगर सदन के अधिकांश सदस्य इसका समर्थन करते हैं तो अविश्वास प्रस्ताव पास हो जाता है। वहीं अगर सरकार जीत जाती है तो सत्ता पर बनी रहती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram