छात्रों के आत्महत्या करने पर दुखी हुई राष्ट्रपति, उच्च शिक्षण संस्थाओं से कहा छात्रों के प्रति दें अधिक ध्यान
राष्ट्रपति भवन में आयोजित दो दिवसीय विजिटर कान्फ्रेंस में राष्ट्रपति मुर्मु आत्महत्या करने वाले छात्रों के लिए चिंतति दिखाई दी। उन्होनें कहा कि उच्च शिक्षण संस्थाओं से छात्रों के आत्महत्या करने की घटनाएं काफी विचलित करने वाली और हृदय विदारक हैं। यह घटनाएं पूरे शिक्षा जगत के लिए चिंता का विषय है।
बता दें कि सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित दो दिवसीय विजिटर कान्फ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति सहित देश के 162 शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुख भी मौजूद थे। उन्होंने इस मौके पर उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को उनके प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की वजह से ही विश्वस्तरीय प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। लेकिन शिक्षण संस्थाओं से छात्राओं के आत्महत्या करने की घटनाएं काफी दुखद है। उन्होनें कहा कि सभी संस्थानों को ऐसे छात्रों को समझने और सहारा देने की जरूरत है जो तनाव, अपमान और उपेक्षा जैसी कई तरह की समस्याओं से ग्रसित हैं।
राष्ट्रपति मुर्मु ने इस मौके पर वर्ष 2019 की रिपोर्ट का हवाला देते बताया कि आइआइटी जैसे शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थानों में दो वर्षों के दौरान लगभग 2,500 छात्रों ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उन विद्यार्थियों में लगभग आधे आरक्षित वर्गों से थे। इसी तरह आइआइटी में भी करीब 100 छात्रों ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इनमें भी अधिकांश आरक्षित वर्ग से थे। मुर्मु ने उच्च शिक्षण संस्थानों से कहा कि वह उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज से आने वाले छात्रों के प्रति संवेदनशील माहौल बनाएं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review