जानिए कब से लग रहा है होलाष्टक, किन कामो की होती है मनाही

जानिए कब से लग रहा है होलाष्टक, किन कामो की होती है मनाही

होली का त्यौहार मुख्य रूप से रंगों का त्यौहार माना जाता है जो विभिन्न संस्कृतियों को करीब लाता है। चंद्र मास के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को तिथि को होलिका दहन किया जाता है और इस पर्व को होली के रूप में मनाया जाता है।

इस पर्व के कुछ दिन पहले से ही होलाष्टक लग जाता है जो होली पर्व का संकेत होता है। होलाष्टक शब्द होला और अष्टक शब्दों को मिलाकर बनता है जिसका अर्थ होली के आठ दिन पहले का समय होता है।

इस अवधि को हिंदू धर्म में इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दौरान कुछ विशेष काम करने और कुछ काम न करने की सलाह दी जाती है। दरअसल होली का पूरा उत्सव ही होलाष्टक से आरंभ हो जाता है और रंग और गुलाल के साथ धुलेंडी के दिन से इस पर्व का समापन हो जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया सेजानें इस साल कब से लग रहा है होलाष्टक और इस अवधि के दौरान आपको कौन से काम नहीं करने की सलाह दी जाती है।

होलाष्टक 2023 कब से शुरू हो रहा है

होली के लगभग 8 दिन पहले से होलाष्टक का आरम्भ हो जाता है और इसका समापन होलिका दहन के साथ होता है। इस साल होलाष्टक 28 फरवरी, मंगलवार को शुरू होगा और यह 7 मार्च, मंगलवार तक चलेगा।

वहीं होलिका दहन इस साल 7 मार्च को होगा और इसी दिन से होलाष्टक समाप्त हो जाएगा। उसके बाद 8 मार्च, बुधवार को चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि है और उसी दिन रंगों की होली खेली जाएगी। होलाष्टक होली के आगमन की दस्तक देता है अकक़ुर इसी दिन से होलिका दहन की तैयारी शुरू हो जाती है।

होलाष्टक में न करें ये काम

होलाष्टक का समय कुछ शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है और इन दिनों में उन विशेष कामों की मनाही होती है। मान्यता है कि इस अवधि में किए गए शुभ काम सफल नहीं होते हैं। आइए जानें कौन से काम इस दौरान नहीं करने चाहिए।

होइलाष्टक के 8 दिनों में विवाह, सगाई या इससे जुड़े कोई भी कामों को करने की मनाही होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान ऐसे कोई भी शुभ काम करने से उनमें सफलता नहीं मिलती है। यदि आप इस दौरान विवाह करते हैं तो आपकी शादी सफल नहीं होती है।

होलाष्टक के दौरान मुंडन (क्यों किया जाता है मुंडन संस्कार)आदि कामों को करने की भी मनाही होती है और ऐसी मान्यता है कि इस अवधि में नामकरण संस्कार भी नहीं करने चाहिए। यही नहीं इस दौरान बच्चे के जन्म के कुछ शुभ संस्कार भी नहीं करने चाहिए। यदि इस दौरान बच्चे की छठी पड़े तो उसकी तिथि भी आगे बढ़ा देनी चाहिए।

नया घर, नया वाहन या घर के उपयोग की कोई भी बड़ी वस्तु होलाष्टक के दौरान न खरीदें। मान्यता है कि इस दौरान खरीदा गया कोई भी सामन आपके लिए फलदायी नहीं होता है। इस दौरान आप किसी भी तरह के पैसे के लेन-देन से भी बचें। यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो इस दौरान न करें।

होलाष्टक के दौरान नई दुल्हन को मायके से ससुराल या ससुराल से मायके भी नहीं जाना चाहिए। यदि नई दुल्हन को मायके जाना है तो होलाष्टक शुरू होने से पहले ही जाना चाहिए।

होलाष्टक में करें ये काम

होलाष्टक के दौरान जहां कुछ काम करने की मनाही होती है वहीं कुछ काम किए भी जा सकते हैं। आइए जानें उन कामों के बारे में।

होलाष्टक के दौरान भले ही शुभ काम न करने हों लेकिन आप इस दौरान पूजा -पाठ कर सकते हैं।

इस दौरान यदि आप भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो आपको पूजा का विशेष फल मिलता है।

इस दौरान आप यज्ञ और हवन जैसे काम भी कर सकते हैं। इस दौरान किया गया यज्ञ आपको शुभ फल देता है। इस दौरान आप भजन भी कर सकते हैं।

यदि आप होलाष्टक के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करेंगे तो आपको समस्त रोगों से मुक्ति मिल सकती है।

होलाष्टक के दौरान लड्डू गोपाल का श्रृंगार करें और उन्हें भोग अर्पित करें।

होलाष्टक के दौरान यदि आप गरीबों को भोजन कराएंगे और उनकी जरूरत की चीजें दान में देंगे तब भी आपके लिए विशेष फलदायी होगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram