जानिए महिला और पुरुष को एक दिन में कितनी चीनी खानी चाइए
अगर कोई मोटा है और उसे वजन कंट्रोल या कम करना है तो सबसे पहले चीनी बंद या कम खाने को कहा जाता है। अधिक चीनी खाना स्वास्थ्य के लिए खराब है। हमारे शरीर को स्वस्थ मात्रा में चीनी की आवश्यकता होती है इसके बिना आप जीवित नहीं रह पाएंगे। चीनी का सेवन अधिक करने से शरीर में कई अन्य गंभीर बिमारियां पैदा हो जाती है।
चीनी के फायदे
यह ऊर्जा का एक स्रोत है – चीनी मांसपेशियों द्वारा अपने दैनिक कार्य करने के लिए आवश्यक ऊर्जा का स्रोत है।
यह हमारे ब्रेन ऑन नर्वस सिस्टम के लिए भी एनर्जी का स्रोत है। ग्लाइकोजन का पर्याप्त स्रोत रखने के लिए, आपको स्वस्थ शक्कर खाने की ज़रूरत है, जो फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और डेयरी उत्पादों से प्राप्त होती है। चीनी दो प्रकार की होती है।
हेल्दी : स्वस्थ चीनी
नेचुरल शुगर हेल्दी शुगर होती है जो फल और सब्जियों में पाई जाती है। इनमें फ्रक्टोज, जो चीनी का एक प्राकृतिक रूप होता है पाया जाता है। स्वस्थ चीनी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे अंगूर, सेब, केला, आड़ू, और बेर हैं। अन्य स्वस्थ विकल्पों में दूध, दही, स्टार्च वाली सब्जियां और साबुत अनाज शामिल हैं।
अनहेल्दी : अस्वस्थ शक्कर
ये ऐसी शक्कर हैं जो कम खपत में भी शरीर के लिए बेहद हानिकारक हैं। यह कैलोरी प्रदान करती हैं लेकिन कोई अतिरिक्त पोषक तत्व नहीं। समय के साथ, यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जैसे कि वजन बढ़ना, मोटापा, हृदय संबंधी रोग, और डायबिटीज आदि।
एक महिला और पुरुष को प्रति दिन कितनी चीनी खानी चाहिए?
पुरुष – एक दिन मे 37.5 ग्राम या लगभग 9 चम्मच चीनी खा सकते है|
महिलाओं को एक दिन 25 ग्राम या 6 चम्मच चीनी से ज़्यादा सेवन नही करना चाहिए|
यदि आप स्वस्थ और दुबले हैं, तब तो इतनी शक्कर खाना ठीक है। लेकिन अधिक चीनी का सेवन करना शरीर के लिए खतरनाक है। लेकिन यदि आप अधिक वजन, मोटापे या मधुमेह के शिकार हैं, तो आपको जितना हो सके चीनी से बचना चाहिए। आपको हर दिन चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए, आप सप्ताह में एक बार या फिर दो सप्ताह में एक बार चीनी खा सकते हैं।
व्यायाम करना या कम से कम शारीरिक रूप से सक्रिय होना महत्वपूर्ण है ताकि आपके शरीर को चीनी को जलाने में मदद मिल सके। लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आहार में अतिरिक्त शर्करा की आवश्यकता नहीं है। जितना कम खाएंगे, उतने ही स्वस्थ रहेंगे। पूरे दिन में आपको कितनी प्राकृतिक या नेचुरल चीनी लेनी चाहिए? इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं है बस यह ध्यान रखिए कि आप दिन भर में दो या तीन से अधिक फल सर्विंग नहीं खा सकते। जितना हो सके फ्रूट जूस से दूर रहें और पूरा फल खाएं। क्योंकि आज कल फलों के पैकिंग जूसों में शुगर का इस्तेमाल किया जात है लेकि हम फ्रेश जूस समझ कर पीते हैं। अगर हम नेचुरल जूस घर पर बनाए तो उसके नुकसान नहीं है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review