जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को इन दोनों ही चीजों का भोग जरूर लगाएं
जन्माष्टमी 2022 का शुभ मुहूर्त (Krishna Janmashtami 2022 Shubh Muhurat) कब है, इस पर भी रक्षा बंधन के जैसे संशय बना हुआ है। आपको बता दें इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 18 अगस्त को मनाई जाएगी। क्यों कि अष्टमी तिथि 18 अगस्त को शाम 9 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होकर 19 अगस्त को रात 10 बजकर 59 मिनट तक चलेगी। वहीं निशीथ पूजा 18 अगस्त को रात 12 बजकर तीन मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इस बार निशीथ पूजा की कुल अवधि 44 मिनट की होगी। और पारण 19 अगस्त को सुबह 5 बजकर 52 मिनट के बाद होगा।
18 या 19 तिथि को लेकर मतभेद
इस वर्ष जन्माष्टमी की तिथि को लेकर काफी मतभेद है, कोई 18 अगस्त तो कोई 19 अगस्त को जन्माष्टमी होने का दावा कर रहा है। कुछ विद्वानों का मत है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि को रात 12 बजे हुआ था तो इस योग से 18 अगस्त को बन रहा है। जबकि कुछ विद्वानों का मानना है कि 19 अगस्त को पूरे दिन अष्टमी तिथि रहेगी और इसी तिथि में सूर्योदय भी होगा। इसलिए जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाए जाना शुभ होगा। लेकिन वहीं धार्मिक शास्त्रों की दृष्टि से देखा जाए तो श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि को रात 12 बजे हुआ था, इसलिए यह त्योहार 18 अगस्त को ही मनाया जाए तो शुभ होगा।
ये शुभ योग बनेंगे जन्माष्टमी पर (Janmashtami 2022 shubh yog)
अभिजित मुहूर्त - 18 अगस्त को रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
वृद्धि - 18 अगस्त को सुबह 8 बजकर 56 मिनट से लेकर 18 अगस्त को रात्रि 8 बजकर 41 मिनट तक
धुव्र योग- 18 अगस्त को रात 08 बजकर 41 मिनट से लेकर 19 अगस्त को शाम 08 रात 59 मिनट तक
जन्माष्टमी पर इन चीजों का भोग लगाना शुभ(Janmashtami Bhog)
माखन मिश्री- माखन और मिश्री दोनों ही चीजें भगवान कृष्ण को सबसे प्रिय है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को इन दोनों ही चीजों का भोग जरूर लगाएं। और अपने जीवन की सफलता की कामना करें।
इसमें तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल जरूर करें.
मखाना खीर- दूसरी चीज जो श्रीकृष्ण को बहुत पसंद है वह है मखाने की खीर। इसलिए जन्माष्टमी पर मखाने और मेवे वाली खीर का भोग अवश्य लगाएं।
आटे की पंजीरी- माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण को आटे की पंजीरी भी बहुत पसंद है, इसलिए धनिया और आटे दोनों की पंजीरी का भोग कन्हैया लाल को जरूर लगाएं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review