Tecno Pova 3 बजट फोन में स्पेशल ऑफर, 12 हजार नहीं महज 10 हजार मिलेगा फोन

Tecno Pova 3 बजट फोन में स्पेशल ऑफर, 12 हजार नहीं महज 10 हजार मिलेगा फोन

Tecno Pova 3 बजट फोन की कीमत कंपनी ने भारत में घटा दी है। यह एंट्री लेवल फोन इसके पहले 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में आता था जिसमें इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट दिया गया था। लेकिन अब कंपनी ने इसकी कीमत को भारत में 2000 रुपये तक कम कर दिया है। फोन में 6.9 इंच का फुलएचडी प्लस डॉट इन डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसके साथ ही यह हीलियो जी88 चिपसेट से लैस है। फोन में 7000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। 

भारत में Tecno Pova 3 की कीमत हुई कम

Tecno Pova 3 की भारत में कीमत 2000 रुपये कम हो गई है। अब इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध है जिसे Amazon से खरीदा जा सकता है। फोन इलेक्ट्रिक ब्लू, ईको ब्लैक और टेक सिल्वर कलर्स में आता है। कंपनी ने इसे जून में बेस वेरिएंट के लिए 11,499 रुपये में लॉन्च किया था। 

Tecno Pova 3 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

टेक्नो पोवा 3 में 6.9 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर्स हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 11 बेस्ड HiOS पर काम करता है। फोन में 6 जीबी तक रैम मिलती है जिसे वर्चुअल रैम के तौर पर 7 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।

स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस में MediaTek Helio चिपसेट दिया गया है। इस बजट फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो 14 घंटे तक का गेमिंग टाइम दे सकती है। फोन रिवर्स चार्जिंग और सुपर पावर सेविंग मोड को भी सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए इसके साथ 33W चार्जर दिया गया है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram