चुनाव लड़ने की खातिर इस आइपीएस ने नौकरी को कहा अलविदा

चुनाव लड़ने की खातिर इस आइपीएस ने नौकरी को कहा अलविदा

चुनाव आयोग ने आज उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है । इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से एक और बड़ी खबर आई ।

कानपुर पुलिस के कमिश्नर असीम अरुण ने विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए वीआरएस ले लिया है । खबर है कि वो कन्नौज सदर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे ।

इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दी है । वीआरएस की खबर आने से पहले असीम अरुण ने शनिवार को दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी ।

असीम अरुण के पिता श्रीराम अरुण उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया रह चुके हैं । दलित समाज से आने वाले 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को उत्तर प्रदेश पुलिस का एक तेजतर्रार अधिकारी माना जाता है । नरेंद्र मोदी

असीम अरुण ने फेसबुक पर लिखा, ''मैंने एच्छिक सेवा निवृत्ति के लिए आवेदन किया है क्योंकि अब राष्ट्र और समाज की सेवा एक नए रूप में करना चाहता हूं. मैं बहुत गौरवांवित अनुभव कर रहा हूं कि मुख्यमंत्री योगी जी ने मुझे बीजेपी की सदस्यता के योग्य समझा. मैं प्रयास करूंगा कि पुलिस बलों के संगठन के अनुभव और सिस्टम विकसित करने के कौशल से पार्टी को अपनी सेवाएं दूं और पार्टी में विविध अनुभव के व्यक्तियों को शामिल करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को सार्थक बनाऊं.''को सार्थक बनाऊं.''।

आगे उन्होंने लिखा है, ''मैं प्रयास करूंगा कि महात्मा गांधी द्वारा दिए गए तिलस्म कि सबसे कमजोर और गरीब व्यक्ति के हितार्थ हमेशा कार्य करूं, आईपीएस की नौकरी और अब यह सम्मान , सब बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा अवसर की समानता के लिए रचित व्यवस्था के कारण ही संभव है ।

मैं उनके उच्च आदर्शों का अनुसरण करते हुए अनुसूचित जाति और जनजाति एवं सभी वर्गों के भाइयों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और उत्थान के लिए कार्य करूंगा । मैं समझता हूं कि यह सम्मान मुझे मेरे पिता स्वर्गीय श्रीराम अरुण एवं माता स्वर्गीय शशि अरुण के पुण्य कर्मों के प्रताप के कारण ही मिल रहा है ''।।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram