दिल्ली मेयर चुनाव में हंगामा तेज, आप और बीजेपी पार्षदों में धक्का मुक्की के बीच शपथ समारोह रुका
आज यानी 06 दिसंबर को दिल्ली को एमसीडी के मुख्यालय सिविक सेंटर में मेयर चुनाव होना है। एक बार फिर मेयर निर्विरोध नहीं चुना जाएगा। वोटिंग के जरिए ही चुनाव होगा। एमसीडी सिविक सेंटर में वोटिंग की तैयारी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने ईस्ट पटेल नगर की पार्षद डॉ. शैली ओबेरॉय को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीजेपी से शालीमार बाग-बी वॉर्ड की पार्षद रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।
मेयर चुनाव से पहले एमसीडी में चुने गए सभी 250 नए पार्षदों को शपथ होना था लेकिन इसी बीच वहां हंगामा मच गया। आप पार्षदों के शपथ के दौरान बीजेपी पार्षदों ने नारेबाजी करने लगे, फिलहाल शपथ ग्रहण समारोह में रोक लगा दिया गया है। बता दें कि एलजी ने गौतमपुरी वॉर्ड से बीजेपी की पार्षद सत्या शर्मा पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति कर दी था। उन्हीं की निगरानी में मेयर चुनाव संपन्न होना है। वह ईस्ट एमसीडी की पूर्व मेयर भी रह चुकी हैं। आम आदमी पार्टी ने इस नियुक्ति का विरोध करते हुए कहा है कि आमतौर पर निगम में चुने गए सबसे वरिष्ठ नेता को पीठासीन अधिकारी बनाने की परंपरा रही है, लेकिन बीजेपी सभी लोकतांत्रिक परंपराओं को खत्म करने पर तुली हुई है। कुछ ही देर बाद आम आदमी पार्टी ने अपने सबसे वरिष्ठ और अनुभवी पार्षद मुकेश गोयल को सदन का नेता नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
बीजेपी और आप पार्षदों में धक्कामुक्की
दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी का कहना है कि पहले चुन कर आए पार्षदों का शपथ क्यों नहीं हुआ? इसी दौरान सदन में हंगामा होने लगा हंगामा इतना बढ़ गया कि बीजेपी और आप पार्षदों में धक्का-मुक्की हुई।
#WATCH | Delhi: Huge ruckus at Civic Centre, before the commencement of voting for the Delhi Mayor elections, regarding swearing-in of nominated councillors. pic.twitter.com/BCz3HLC9qL
— ANI (@ANI) January 6, 2023
जानिए क्यों हुआ एमसीडी मेयर चुनाव को लेकर सदन में हंगामा?
एमसीडी के मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाने पर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने सदन में हंगामा किया, आम आदमी पार्टी के पार्षदों का कहना है कि मनोनीत पार्षद गैरकानूनी तरीके से सदन में भेजे गए हैं, उनको शपथ नहीं दिलाई जानी चाहिए। वहीं सदन में बीजेपी पार्षद भी नारेबाजी कर रहे हैं, बीजेपी पार्षद दिल्ली सरकार और सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। सदन में जबरदस्त हंगामे की वजह से शपथ दिलाने की प्रक्रिया को रोक दिया गया है, अभी केवल एक ही मनोनीत पार्षद को शपथ दिलाई जा सकी है।
क्या कहते हैं आंकड़े
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव में 250 पार्षदों के अलावा दिल्ली के 10 सांसद (7 लोकसभा, 3 राज्यसभा सांसद) और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नामित 14 विधायक भी वोट डाल सकेंगे। जहां तक नंबर गेम का सवाल है, तो वह आम आदमी पार्टी के पक्ष में दिख रहा है। 250 सीटों वाली एमसीडी में आम आदमी पार्टी के 134 पार्षद हैं। दिल्ली के 3 राज्यसभा सांसद और नामित किए गए 14 में से 13 विधायक भी आम आदमी पार्टी के ही हैं। इस लिहाज से ‘आप’ कैंडिडेट को कम से कम 150 वोट मिलना तय है।
दूसरी तरफ बीजेपी को 105 पार्षदों के अलावा 7 लोकसभा सांसदों और एक विधायक का वोट भी मिल सकेगा, इस तरह बीजेपी उम्मीदवार को भी कम से कम 113 वोट मिल सकेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के 9 और बाकी 3 निर्दलीय पार्षदों का वोट किसे मिलता है। वैसे एमसीडी चुनाव में 4 निर्दलीय पार्षद जीते थे, लेकिन पिछले दिनों एक पार्षद गजेंद्र दराल ने बीजेपी जॉइन कर ली थी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review