‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक, पीपी चौधरी ने बताया आर्थिक विश्लेषण

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक, पीपी चौधरी ने बताया आर्थिक विश्लेषण

नई दिल्ली—

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ (One Nation, One Election) के मसले पर गठित संयुक्त संसदीय समिति की बुधवार को अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति प्रमुख पीपी चौधरी ने की। इस बैठक में चुनावों के आर्थिक प्रभाव का गहन विश्लेषण किया गया।

बैठक के बाद पीपी चौधरी ने बताया, “हम इस बात का अध्ययन कर रहे हैं कि यदि देश और राज्यों में एक साथ चुनाव कराए जाएं और अगर न कराए जाएं, तो उसका आर्थिक प्रभाव क्या होगा।”

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अध्ययन में यह सामने आया है कि इससे देश की जीडीपी पर लगभग 1.6 प्रतिशत का प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर सभी चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो अर्थव्यवस्था में करीब 7 लाख करोड़ रुपये तक की बचत संभव है।

पीपी चौधरी ने यह भी जानकारी दी कि समिति की अगली बैठक 11 अगस्त को प्रस्तावित है, जिसमें राजनीतिक विशेषज्ञों और सामाजिक वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि इस विषय पर व्यापक दृष्टिकोण से चर्चा की जा सके।

यह पहल देश में चुनाव प्रणाली में बड़े बदलाव की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram