Jio लाया है 84 दिनों के लिए किफायती प्लान्स, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग, 3 GB डाटा रोजाना और बहुत कुछ, देंखे...
Reliance Jio अपने सस्ते और किफायती प्लान्स के बलबूते भारत की नम्बर 1 टेलीकॉम सर्विस कंपनी के रूप में काबिज है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान लेकर आती है। मल्टी बेनिफिट्स वाले जियो प्रीपेड प्लान्स (Jio Prepaid Plans) 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं। आइए जानते हैं जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में जो आपको Airte, Vi जैसी कंपनियों के मुकाबले कम कीमत में बड़ा इंटरनेट बेनिफिट और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ कई तरह के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है। प्लान में आपको रोजाना 3GB हाई स्पीड डेटा मिलता है और साथ में कई और भी फायदे। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।
जियो Rs 1199 वाला प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rs 749 Prepaid Plan):
यह बेस्ट जियो प्लान 1199 रुपये में आता है जिसमें आपको 84 दिनों की, यानि कि लगभग 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में डेली 3 GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है, जिसका अर्थ है कि इंटरनेट स्पीड भले ही कम हो जाएगी लेकिन इंटरनेट चलता रहेगा। यह प्लान आपकी इंटरनेट जरूरतों के लिए बेहतरीन प्लान है। साथ ही अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं।इस जियो प्रीपेड प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 84 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैलिडिटी तक वैध रहेगा। JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सिक्योरिटी के लिए काम आता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review