दुनियां की सबसे महंगी मछली,विलुप्त होने के कगार पर, जिसे खरीदना बच्चों का खेल नही।

दुनियां की सबसे महंगी मछली,विलुप्त होने के कगार पर, जिसे खरीदना बच्चों का खेल नही।

दुनिया मे अगर मछलियों की प्रजाति की बात की जाए तो ये अनुमान लगाना भी मुश्किल है कि मछलियाँ कितनी प्रजाति की होती हैं, लेकिन अगर दुनिया की सबसे महंगी मछली का बात की जाए तो शायद आपको जवाब पता होगा, अगर नही तो आपको बता दें कि हाल ही में दुनिया की सबसे महंगी मछली को इंग्लैंड के कॉर्नवॉल (Cornwall) में देखा गया. इस मछली का नाम है एटलांटिक ब्लूफिन टूना (Atlantic Bluefin Tuna).इस मछली को दुनिया की सबसे महंगी मछली का तमगा हासिल है. ये मछली विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई है. जब इस मछली को हाल ही में देखा गया तो लोग हैरान रह हए. इंग्लैंड के कॉर्नवॉल में माना जाता था कि मछली एक सदी से नजर नहीं आयी थी. मगर फिर पिछली सदी से दावा किया जाने लगा कि मछली को यहां देखा गया है. अब ये गर्मी के दिनों में अक्सर दिख जाती हैं.

12 करोड़ से अधिक लगी कीमत
विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी यह मछली 3 मीटर तक लंबी हो सकती है. जानकारों के मुताबिक इस मछली का वजन 250 किलो तक होता है. इतने बड़े आकार की होने के कारण यह मछली समुद्र में काफी तेज गति से दूरी तय कर सकती है. जानकारों के मुताबिक टूना मछली इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होती हैं. इनका आहार दूसरी छोटी मछलियां होती हैं. ये मछलियां गर्म खून वाली होती हैं शरीर में पैदा होने वाली गर्मी एक तैरने वाली मांसपेशियों में अर्जित होती है जिससे इनकी तैरने की स्पीड काफी बढ़ जाती है. साल 2020 में टोक्यो (Tokyo) में एक ब्लूफिन टूना मछली की नीलामी हुई थी जिसे 12.8 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. मछली 276 किलो की थी.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram