मेरठ में राष्टीय लोकदल के सद्भावना सम्मेलन से शुरू होगा जयंत चौधरी का Mission 2024
Mission 2024 को लेकर राष्ट्रीय लोकदल मेरठ से सदभावना सम्मेलन की शुरुआत करेगा. रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने आज मेरठ में एक प्रेस वार्ता के दौरान इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी के विभिन्न ज़िलों में रालोद सदभावना भाईचारा सम्मेलन करेगा. ये पूछे जाने पर कि क्या उन सभी सीटों पर रालोद सदभावना सम्मेलन करेगा जहां जहां से वो चुनाव लड़ने की बात सोच रहे हैं त्रिलोक त्यागी ने कहा कि प्रदेश के अलग अलग ज़िलों में ये अभियान चलेगा और सीटों पर अखिलेश और कांग्रेस के साथ मिलकर बात करेंगे. उन्होंने कहा कि सीटों का कोई झगड़ा नहीं हम लोग मिलकर लड़ेंगे.
जल्द ही तय होगा गठबंधन में सीटो का बटवारा
त्रिलोक ने कहा कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जल्द तय हो जाएगा. एनडीए के साथ गठबंधन के कयासों पर पूछे गए सवाल पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि मैं एनडीए को जानता भी नहीं.आईएनडीआईए के साथ रहेंगे. आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक में शिरकत करेंगे जयंत चौधरी. इकतीस अगस्त और एक सितम्बर को जयंत चौधरी मुम्बई में गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगे.
अगले महीने मेरठ से शुरू होगा सद्भावना व भाईचारा सम्मेलन
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि समरसता अभियान का तीसरा चरण अलीगढ़ से होगा. जयंत चौधरी पंद्रह सौ गांव जाएंगे और अपनी बात रखेंगे. उन्होंने कहा कि अगले महीने मेरठ में भाईचारा सम्मेलन होगा. समाज में संदेश देंगे कि मिलकर रहो. त्यागी ने कहा कि बारह लोकसभा सीटों की कोई बाउंड्री नहीं है. प्रदेश नेतृत्व की डिमांड है. भाईचारा सम्मलेन पूरे उत्तरप्रदेश में करेंगे.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review