Saharanpur: करंट लगने से हरियाणा के 2 कांवड़ियों की मौत

Saharanpur: करंट लगने से हरियाणा के 2 कांवड़ियों की मौत

- नलकूप के तार से टकराने से ट्रैक्टर में दौड़ा करंट

सहारनपुर। ट्रैक्टर से लौट रहे हरियाणा के कैथल निवासी दो कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में लगी लोहे की रॉड नलकूप में जाने वाले तार से टकरा गई। इससे ट्रैक्टर में करंट दौड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रात दो बजे करीब की घटना है। मामला थाना सरसावा क्षेत्र का है।

घटना सरसावा थाना क्षेत्र के रुड़की पंचकूला नेशनल हाईवे की नीचे अहमदपुर गांव के पास की है। दोनों कांवड़िए ट्रैक्टर पर सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान ट्रॉली का एंगल नलकूप के पाइप पर लगे बिजली के तारों से टकरा गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आते ही दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान हरियाणा के कैथल के गांव सीवन निवासी कुलदीप पुत्र शानुराम और लखन पुत्र सुरेश के रूप में हुई है। जानकारी मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों झुलसे कांवड़ियों को उठाकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ट्रैक्टर में सवार अन्य कावड़ियों ने बताया- हाईवे पर पहुंचकर वह लोग रास्ता भटक गए थे। रात को दो बजे सड़क पर कोई रास्ता बताने वाला भी नहीं दिख रहा था। इसलिए चालक ने ट्रैक्टर को कच्चे रास्ते पर उतार दिया। जहां पर बिजली के तार नीचे लटके हुए थे। तार ट्रैक्टर में टकरा गए और हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर करीब 25 कांवड़िए थे। ट्रैक्टर पर बैठे कांवड़ियों के दो साथी बाइक से पहले से निकल गए थे। जिसके बाद बाइक सवार कांवड़ियों ने ट्रैक्टर के कांवड़ियों को गूगल लोकेशन भेजी। ट्रैक्टर पर बैठे कांवड़िये गूगल मैप के अनुसार जा रहे थे। इस कारण वो गलत रास्ते पर उतर गए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram