यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से अभी राहत नहीं , घने कोहरे और खराब हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से अभी राहत नहीं , घने कोहरे और खराब हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

उत्तर प्रदेश में भी भयंकर ठंड़ पड़ रही है. वहीं घने कोहरे ने भी लोगों को परेशानी बढ़ाई हुई है । मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि प्रदेश में अगले कुछ और दिन घना कोहरा और गलन वाली ठंड़ बनी रहेगी । आने वाले हफ्ते के बाद में ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है । इस बीच प्रदेश के ज्यादातर शहरों में औसत अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है । वहीं मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है साथ ही दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है । इस वजह से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात के समय भीषण पाला पड़ने के आसार है । हालांकि इस सप्ताह प्रदेश के मध्य क्षेत्र में आसमान साफ रहने से बारिश के आसार नहीं हैं ।

मेरठ

मेरठ में आज अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 7डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है । दिन में धूप रहेगी हालांकि ठंड का सितम जारी रहेगा । यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 191 दर्ज किया गया है ।

आगरा

आगरा में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है । सुबह में कोहरा और धुंध रहने के बाद बादल छाए रहेंगे । आज वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' श्रेणी में 306 दर्ज किया गया है ।

गोरखपुर

गोरखपुर में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां घना कोहरा छाया रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 176 दर्ज किया गया है ।

अयोध्या

अयोध्या में अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है । धूप निकलने की संभावना है । वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणीम में 167 दर्ज की गई है ।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram