मीडिया के सामने आए आदिल खान दुर्रानी, राखी को कहा अबला नारी

मीडिया के सामने आए आदिल खान दुर्रानी, राखी को कहा अबला नारी

राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी दोनों एक-दूसरे रिश्ते को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की बारिश करके फैन्स को गुमराह कर रहे हैं। मई, 2022 में कपल ने जो निकाह किया, उसकी जानकारी एक्ट्रेस ने जनवरी, 2023 में दी। पहले कहा कि आदिल इस शादी को मान नहीं रहे। अब जब उन्होंने तमाम सवालों के बाद राखी और इस शादी को कबूल लिया तो उन्होंने अब एक नया आरोप लगाना शुरू कर दिया। पहले मीडिया में आकर दावा किया कि आदिल का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर है। वह दो-तीन लड़कियों के सम्पर्क में हैं। फिर आकर कहा कि सब ठीक है। अब वह लाइव आकर कह रही हैं कि आदिल ने उन पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। उधर, मीडिया में आकर आदिल ने भी अपना पक्ष रखा। क्या कहा, आइए बताते हैं।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के बीच सब ठीक चल रहा है या नहीं ये तो उन्हीं को पता होगा। लेकिन जिस तरह से अब ये दोनों एक-दूसरे की छीछालेदर कर रहे हैं, उसे देखकर लोग जरूर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। ताजा अपडेट ये है कि जहां राखी ने ये कहा था कि आदिल मीडिया में नहीं आ रहे हैं। वह आने से डर रहे हैं। वहीं, अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पपाराजी के सवालों का जवाब दे रहे हैं और राखी सावंत के आरोपों पर भी रिएक्ट कर रहे हैं।

पपाराजी से आदिल खान दुर्रानी ने कहा कि वो हमेशा राखी के साथ हैं। वो कहां गए थे। वह यही हैं। आदिल ने कहा कि शाहरुख भाई भी आए थे तो कुछ लेकर नहीं आए थे और मैं कुछ नहीं लेकर आया हूं। मैं क्या ही कहूं। जो राखी बोलती है, सब सच है। पपाराजी ने राखी सावंत की उस बात का भी जिक्र किया जिसमें एक्ट्रेस ने कहा था कि अगर आदिल ने कुछ गलत नहीं किया है तो वो मीडिया के सामने क्यों नहीं आ रहे हैं? इस पर आदिल ने कहा- मीडिया के सामने आकर मैं करूं क्या? मैं राखी को गलत बोलूं या खुद को गलत साबित करूं। मुझे ये सब करना ही नहीं है ना।

आदिल ने खोली थी राखी की पोल-पट्टी

इसके अलावा पपाराजी ने आदिल खान दुर्रानी से गर्लफ्रेंड वाले मसले पर भी सवाल किया तो उन्होंने साफ पल्ला झाड़ लिया। कहा कि मुझे तो इस बारे में कुछ पता ही नहीं है। मैं क्या बोलूं। राखी कुछ भी कर सकती है। अबला नारी है ना। वो पावरफुल लेडी है। इसके पहले आदिल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा था। उसमें बताया था कि राखी सावंत कैसे उनको मीडिया के सामने बुरा साबित कर रही हैं। जिस दिन वह अपना मुंह खोलेंगे, सब सच सामने आ जाएगा और फिर राखी बोलने के लायक नहीं रहेंगी।

राखी सावंत ने आदिल को दी धमकी

राखी सावंत ने कहा कि रितेश ने गलत किया लेकिन इतना नहीं। घर जाती हूं तो आदिल खान की बॉडी पर लव बाइट्स देखती हूं। अगर मैं झूठ बोल रही हूं तो मुझे मौत आ जाए। मैंने उसको मीडिया में उसको पॉप्युलर किया। एक टाइम बोलता है कि मीडिया में जाकर बोलो कि मैं घर आ गया हूं और दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट कर रहा है। एक लड़की को इस्तेमाल करना बंद करो आदिल। अगर तुम मुझे इतना सताओगे तो मैं तुम्हारे बारे में सारा चिट्ठा खोल दूंगी और फिर तुम कहीं के नहीं रहोगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram