22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जेल के कैदी बना रहे "राम पताका"

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जेल के कैदी बना रहे "राम पताका"

पूरे देश में इस वक्त अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही है। ये तैयारिया सिर्फ अयोध्या में ही नही बल्कि देश के कई हिस्सों में अलग अलग तरीके से चल रही है। हर कोई अपने अपने तरीके से इसमें भागेदारी ले रहा है। तैयारियों की इसी कड़ी में  कानपुर जेल के कैदी भी लगे हुए है। कानपुर जेल के कैदी भगवान श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम पताकाएं बना रहे है।

जेल के अंदर कैदी सिलाई मशीन पर जोर शोर से जुटे हुए है  इस वक्त ये कैदी दिन रात  इसी काम में लगे हुए है। यह कैदी हनुमान की सबसे प्रिय राम पताका बना रहे है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है और देश के अलग अलग कोने से लोग कुछ ना कुछ सहयोग कर रहे है। ऐसे में कानपुर जेल के कैदियों ने तय किया की वो भी अपने हाथों से राम पताका बनाकर अयोध्या भेजेंगे।

कैदियों की इच्छा को देखते हुए जेल प्रशासन ने राम पताका बनाने के लिए सभी इंतजाम किए हुए है।  राम पताका बनाकर जेल के कैदी काफी खुश भी है। जेल प्रशासन के मुताबिक उनका कहना है की हमारी भगवान राम में बहुत श्रद्धा है। ऐसे में रामलला के उत्सव में हम भी सहयोग करेंगे। 22 तारीख को कैदी भजन कीर्तन भी करेंगे और व्रत भी रखेंगे। 

जेल के बंदियों के द्वारा कुल 3000 राम पताका बनाई जा चुकी है। इनको बनाने का क्रम अभी भी जारी है। इसके बाद जेल प्रशासन द्वारा इन पताकाओं को अयोध्या भेजा जाएगा। इसके साथ ही 22 जनवरी को कैदियों के लिए प्राण प्रतिष्ठा के सजीव प्रसारण का इंतजाम भी किया जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram