अब शुरू होने वाला है खरमास, भूलकर न करें कोई भी शुभकार्य ...
खरमास यानी मलमास का महीने शुरू होने वाला है। खरमास के पूरे एक महीने में किसी भी मांगलिक कार्य नहीं होता है। दिसंबर के महीने में खरमास धनु संक्रांति के साथ शुरू होकर मकर संक्रांति के साथ खत्म होता है। हिंदू धर्म में इस खरमास का विशेष महत्व है।
ज्योतिष गणना के मुताबिक एक साल में 12 संक्राति होती है, जब सूर्य किसी राशि में प्रवेश करता है तो वह संक्रांति कहलाती है। 12 संक्रांति में से धनु और मीन संक्रांति खरमास कहलाता है। इस खरमास में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य जैसे मुंडन, छेदन, गृह प्रवेश, विवाह आदि नहीं किया जाता है। साल में दो बार खरमास का महीना पड़ता है। पहला खरमास मीन संक्रांति पर और दूसरा धनु संक्रांति पर। इस वर्ष धनु संक्रांति 16 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी तक पड़ रहा है।
इस महीने का हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है। इस पूरे महीने में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
क्या है खर मास? (What is Kharmas)
जब सूर्य देवगुरु बृहस्पति की राशि (मकर और मीन) में रहता है तो वह समय को खरमास कहलाता है। वर्तमान में सूर्य वृश्चिक राशि में है और यह जैसे ही 16 दिसंबर, शुक्रवार को धनु राशि में प्रवेश करेगा, खर मास शुरू हो जाएगा। ज्योतिष तत्व विवेक नाम के ग्रंथ में कहा गया है कि सूर्य की राशि में गुरु हो और जब गुरु की राशि में सूर्य रहता हो तो उस काल को गुर्वादित्य कहा जाता है।
भारतीय पंचाग के मुताबिक जब सूर्य धनु राशि में संक्रांति करते हैं तो यह समय शुभ नहीं माना जाता इसी कारण जब तक सूर्य मकर राशि में संक्रमित नहीं होते तब तक किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किये जाते। पंचाग के अनुसार यह समय सौर पौष मास का होता है जिसे खर मास या मलमास कहा जाता है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review