Gorakhpur: बिना विलंब करें सबकी समस्या का समाधानः सीएम योगी

Gorakhpur: बिना विलंब करें सबकी समस्या का समाधानः सीएम योगी

- जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे के दौरान आज यानी शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम मंदिर परिसर में बैठे लोगों के पास खुद चलकर गए और सबकी बात सुनीं और आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर किसी की समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं, सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया है।

बता दें कि हमेशा की तरह सीएम योगी ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया और इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में पहुंचे। जनता दर्शन में करीब 400 लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। सीएम ने सबकी समस्या सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि सबकी समस्या का समाधान किया जाएगा। सीएम ने कहा कि ''किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे।''

सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश

जनता दर्शन के दौरान कुछ लोग जमीन कब्जा करने की शिकायत लेकर पहुंचे। कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए। सीएम ने सब की समस्या सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाए जाएं। सीएम ने कहा कि प्रशासन का यह मंत्र होना चाहिए कि मनमानी किसी की नहीं चलेगी और न्याय सबको मिलेगा। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram