अखिलेश यादव ने समाजवादी Samajwadi Babasaheb Vahini गठित कर पार्टी को दिये नये विंग

अखिलेश यादव ने समाजवादी Samajwadi Babasaheb Vahini  गठित कर पार्टी को दिये नये विंग

उत्तर प्रदेश : लखनऊ विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के मद्देनज़र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी बाबा साहेब वाहिनी Samajwadi Babasaheb Vahini गठित कर अपनी पार्टी को नये विंग दिये है । बसपा से सपा मे शामिल हुए पुराने नेता मिठाई लाल भारती को इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

सपा के इस निर्णय के पीछे दलित वोटरों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है। मिठाई लाल भारती कुछ समय पहले बसपा छोड़ कर सपा में शमिल हुए थे। बलिया के रहने वाले मिठाई लाल भारती बसपा के पूर्वांचल के जोनल कोआर्डिनेटर भी रहे चुके हैं। सपा अध्यक्ष ने मिठाई लाल भारती से जल्द Samajwadi Babasaheb Vahini की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाने को कहा है।


अखिलेश यादव ने इस साल अप्रैल में ट्वीट कर कहा था कि संविधान निर्माता आदरणीय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों को सक्रिय कर असमानता व अन्याय को दूर करने और सामाजिक न्याय के समतामूलक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, हम उनकी जयंती पर जिला, प्रदेश व देश के स्तर पर सपा की बाबा साहेब वाहिनी के गठन का संकल्प लेते हैं।

उन्होंने 14 अप्रैल को ही दलित दीपावली मनाने का भी ऐलान किया था। असल में सपा अब पिछड़ों के अलावा दलितों में अपना विस्तार करना चाहती है। लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठजोड़ के बावजूद दलित वोट अपेक्षानुसार सपा प्रत्याशियों को नहीं गए। यह शिकायत सपा नेताओं को रही है। इसलिए अब सीधे बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी है। अब चुनौती यह कि नवगठित वाहिनी कितने प्रभावी तरीके से चुनाव में काम कर पाती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram