केंद्रीय मंत्री का मुज़फ्फरनगर के पुलिस कप्तान को चेलेंज 

केंद्रीय मंत्री का मुज़फ्फरनगर के पुलिस कप्तान को चेलेंज 

मुजफ्फरनगर: किसानो की राजधानी सिसौली में शनिवार को हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमेश मलिक के विरोध तथा उन पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। संजीव बालियान की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना भौराकलॉ का पर डेरा डाला हुआ है । तनाव के हालात देखते हुए डीएम एसएसपी भी मौके पर डटे हुए है। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जो घटना हुई उसका सबको दुख है।हम इतने कमजोर भी नहीं कि दुख मनाएं, लेकिन हम सरकार में हैं, कुछ चीजें सहन करनी पड़ती है। अगर कोई इसे हमारी कमजोरी समझ रहा है तो यह उसका वहम है। जो खून उनमें है वही हममें है। वह खुद को संभाल ले तो बेहतर रहेगा बाकी उनकी इच्छा है। संजीव बालियान ने कड़ा रुख करते हुए  मुज़फ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव से कहा कि या तो इस मामले में कड़ी कार्रवाई करें या फिर बीच से हट जाएं। किसानो की राजधानी सिसोली में शनिवार दोपहर भाजपा विधायक उमेश मलिक के काफिले पर हुए हमले के बाद जंहा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ,कौशल विकाश मंत्री कपिलदेव अग्रवाल समेत जनपद के सभी भाजपा नेता सैकड़ो कार्य कर्ताओ के साथ भौरा कलां पुलिस स्टेशन का घेराव कर आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे है वंही भाजपा विधायक पर हमले में भारतीय किसान यूनियन के कार्य कर्ताओ का नाम आने के बाद भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत अपने सैकड़ो समर्थको के साथ सिसोली स्तिथ अपने घेर में पंचायत कर आर पार की लड़ाई का मुंड बनाये हुए है।    

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram