Paris Olympics 2024: फाइनल में पहुंची भारतीय शूटर मनु भाकर 

Paris Olympics 2024: फाइनल में पहुंची भारतीय शूटर मनु भाकर 

- विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में किया क्वालिफाई

- मेडल के लिए कल रविवार को साधेंगी निशाना

पेरिस। भारतीय शूटर मनु भाकर पेरिस ओलिंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। वे रविवार 28 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे से इस इवेंट के फाइनल में मेडल के लिए निशाना लगाएंगी।

मनु ने क्वालिफिकेशन इवेंट में 600 में से 580 पॉइंट्स हासिल किए और 45 शूटर्स में तीसरे स्थान पर रहीं। इस इवेंट में दूसरी भारतीय शूटर रिद्म सांगवान फाइनल में नहीं पहुंच पाई। सांगवान 573 पॉइंट्स के साथ 15वें नंबर पर रही। टॉप-8 शूटर ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। मनु मेडल ला सकती हैं।

इससे पहले, चीन ने पेरिस ओलिंपिक-2024 का पहला गोल्ड जीता। चाइनीज टीम शूटिंग के 10 मीटर राइफल मिक्स्ड इवेंट में चैंपियन बनीं। रिपब्लिक ऑफ कोरिया दूसरे और कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा। कजाक टीम ने इन गेम्स का पहला मेडल अपने नाम किया।

इसी इवेंट में भारतीय जोड़ियां छठे और 12वें नंबर पर रहीं। भारत की टीम-2 रमिता (314.5) और अर्जुन (314.2) कुल 628.7 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर रहे, जबकि टीम-1 में एलावेनिल (312.6) और संदीप (313.7) की जोड़ी कुल 626.3 अंकों के साथ 12वें नंबर पर रही।

10 मीटर एयर पिस्टल मेंस इवेंट में भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। सरबजोत 9वें और अर्जुन 18वें स्थान पर रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram