Politics : चौ.  बिजेंद्र सिंह ने छोड़ी बसपा

Politics : चौ.  बिजेंद्र सिंह ने छोड़ी बसपा

- बिजनौर से लड़ा था लोकसभा चुनाव, लोकदल छोड़ बसपा में आए थे

मेरठ। लोकसभा चुनाव में बिजनौर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे चौधरी विजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बसपा को अलविदा बोल दिया। उन्होंने अपने सभी पदों से इस्तीफा भी बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को भेज दिया है। उनके इस्तीफे को लेकर राजनीतिक गलियारे में कयासों के दौर जारी हैं। हालांकि इसके पीछे इन्होंने अपने कुछ निजी कारण बताए हैं।

गौरतलब है कि चौधरी विजेंद्र सिंह लगातार किसान मजदूर और दलितों की आवाज को बुलंद करते चले आ रहे हैं साथ ही स्व. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिलाने में इनका विशेष योगदान रहा। चौधरी विजेन्द्र सिंह का कहना है कि शीघ्र ही अपने समर्थकों के साथ बातचीत करके अगला कदम उठाएगे। चौधरी विजेंद्र सिंह ने अभी तक किसी अन्य पार्टी में जाने का खुलासा नहीं किया है।

बिजनौर लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन में रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान जीते हैं। चंदन चौहान अभी मीरापुर सीट से रालोद के विधायक थे। लेकिन सांसद बनने के बाद मीरापुर सीट छोड़ दी है। वहां उपचुनाव होना है। ऐसे में बिजेंद्र सिंह अब मीरापुर सीट पर विधायकी के टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं। चूंकि एक चुनाव बसपा से हार चुके हैं इसलिए बसपा में टिकट की संभावनाएं नहीं बन रही थीं। ऐसे में अपने लिए सही मैदान की तलाश में लगे बिजेंद्र सिंह के इंडिया गठबंधन में जाने की चर्चाएं हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram