मेरठ मेयर चुनाव में बड़ा उलट फेर, ओवेशी की पार्टी ने सपा को दिया बड़ा झटका, भाजपा को दिलाई जीत

मेरठ मेयर चुनाव में बड़ा उलट फेर, ओवेशी की पार्टी ने सपा को दिया बड़ा झटका, भाजपा को दिलाई जीत

मेरठ। नगर निगम मेरठ के चुनाव के परिणाम में आज एआईएमआईएम ने सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान के मेयर बनने के मंसूबों पर पानी फेर दिया यही नहीं पिछले 30 साल से चला आ रहा मिथक भी इस बार टूट गया। पहली बार किसी सत्तारूढ़ सरकार का मेयर बनने के बाद भाजपाइयों के चेहरे खिल उठे। भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने एक लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल करते हुए एक बड़ी जीत हासिल की  हैरानी की बात रही कि इस चुनाव में एआईएमआईएम प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे। भाजपा की रिकॉर्ड जीत के बाद भाजपाइयों में जश्न का माहौल है।

 परतापुर स्थित कताई मिल में शुरू हुई मतगणना के पहले ही राउंड में बीजेपी प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने बढ़त बना ली थी। चौथे राउंड तक आते-आते हरिकांत अहलूवालिया पहले स्थान पर, एआईएमआईएम प्रत्याशी दूसरे स्थान पर और सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान तीसरे स्थान पर जमे रहे। हालांकि इस दौरान कुछ राउंड में सीमा प्रधान और एआईएमआईएम प्रत्याशी के बीच उलटफेर हुई। लेकिन, अंतिम राउंड का परिणाम आते-आते हरिकांत अहलूवालिया जहां एक लाख से अधिक रिकॉर्ड मतों से विजेता घोषित किए गए। वहीं, तमाम उम्मीदों से परे एआईएमआईएम प्रत्याशी ने एक लाख से अधिक वोट हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया। सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान तीसरे स्थान पर रहीं। उधर बसपा प्रत्याशी हशमत मलिक चौथे स्थान पर और कांग्रेस प्रत्याशी नसीम कुरैशी पांचवे स्थान पर रहे। भाजपा बाहुल्य कई इलाकों में जहां निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों पर हावी नजर आए। वहीं, इस बार एआईएमआईएम प्रत्याशियों ने भी अपना खाता खोला है। उधर, भाजपा की जीत के बाद भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। जीत के बाद महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने अपनी जीत के लिए शहर की जनता को धन्यवाद देते हुए मेरठ को जल्द से जल्द स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram