Meerut : विश्व में सबसे बड़ा कृषि सेक्टर है भारत : राज्यपाल
- कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 270 मेधावियों को मिली उपाधि
मेरठ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि आज विश्वभर में पोषण की दृष्टि से लोगों का विश्वास श्रीअन्न उत्पादों पर बढ़ा है। भारत के पास विश्व का 2.4 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र है तथा 04 प्रतिशत जल संसाधन हैं। भारत विश्व में सबसे बड़ा कृषि का सेक्टर है।
कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 20 पदक व स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी में छात्र-छात्राओं को कुल 270 उपाधियां प्रदान की गई।
छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह बड़े ही गौरव की बात है कि इस विश्वविद्यालय का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मेरठ ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेरठ की भूमि का अपना धार्मिक एवं सांस्कृतिक इतिहास भी रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने किसानों की आय दोगुनी करने को कहा है, जिसमें प्राकृतिक और जैविक खेती सहायक सिद्ध होगी। प्रधानमंत्री ने श्रीअन्न को ब्रांड के रूप में विकसित कर दिया है। श्रीअन्न स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है तथा किसानों को इसकी खेती से आर्थिक लाभ भी हो रहा है।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को दी बधाई
राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वो अपने जीवन में कृषि के ज्ञान को व्यवहारिकता में लाए तथा सरकार के द्वारा दिए जा रहे स्टार्टअप योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाएं। उन्होंने विश्वविद्यालय से आहवान किया कि नैक के बेहतर ग्रेडिंग हेतु प्रयास किया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा 08 पेटेंट दाखिल करने एवं 03 पेटेंट का पंजीकरण होने पर विश्वविद्यालय को बधाई दी। साथ ही राज्यपाल ने ड्रोन सखी परियोजना को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए वरदान के रूप में लेकर अपनी आय को बढ़ाने का उत्तम जरिया बताया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review