भारत बना दुनिया में सबसे आबादी वाला देश, चीन को पीछे छोड़ा...

भारत बना दुनिया में सबसे आबादी वाला देश, चीन को पीछे छोड़ा...

भारत अब पूरी दुनिया में सबसे आबादी वाला देश बन गया है। भारत में आबादी के मामले में चीन को पछाड़ दिया है। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत की जनसंख्या के आंकड़े जारी किए।

यूएनएफपीए की द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट-2023 के मुताबिक भारत की आबादी 142.86 करोड़ पहुंच गई है जबकि चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ है।

भारत की आबादी अब 29 लाख ज्यादा हो गई है। यह पहली बार है कि भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से आगे निकल गई है। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले साल यह अनुमान लगाया था कि अगले साल तक भारत सबसे ज्यादा आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।

यूएनएफपीए इंडिया के प्रतिनिधि और भूटान के कंट्री डायरेक्टर एंड्रिया वोजनार ने रिपोर्ट पर बयान देते हुए कहा हम यूएनएफपीए में भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 अरब अवसरों के रूप में देखते हैं। यह बेहद अच्छा है। यूएनएफपीए की एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर नतालिया कानेम ने कहा कि आबादी को लेकर हम गलत सवाल पूछते हैं जैसे दुनिया में आबादी बढ़ रही है? दुनिया में आबादी घट रही है? सवाल यह नहीं होने चाहिए, बल्कि सवाल यह होना चाहिए कि क्या दुनिया में रहने वाले लोगों के अधिकार उनको मिल पा रहे हैं।

यूएन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में एक एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन 71 साल है महिलाओं का 74 साल है। यूएनएफपीए इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। हम भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 मौकों के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है। शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है।

इस रिपोर्ट में भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल के है। इसके बाद 10-19 साल तक के 18 फीसदी लोग हैं। 10-24 साल तक के लोगों की तादाद 26 फीसदी है। लेकिन भारत में 15-64 साल के बीच लगभग 68 परसेंट है। यानी भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद है।

वहीं, चीन में हालाल खराब हो गए हैं। चीन अपनी बूढ़ी आबादी से परेशान हो चुका है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 20 करोड़ लोग 65 साल से अधिक है। चीन की लगभग 40 फीसदी आबादी 60 साल के ऊपर की हो गई है। यहां पर एक वक्त पर जनसंख्या काबू करने के लिए नियम बना दिए थे। अब जनसंख्या बढ़ाने के लिए चीनी सरकार रोजाना नए-नए प्रलोभन दे रही है। फिर भी यहां पर लोग एक बच्चे से ज्यादा पैदा नहीं कर रहा।

यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है। रिपोर्ट में नए आंकड़े ‘डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स’ की कैटेगरी में दिए गए हैं। यूएन1950 से दुनिया में आबादी से जुड़ा डेटा जारी कर रहा है। तब से ये पहला मौका है जब भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ा है।

पिछले साल जारी एक रिपोर्ट में सामने आया था कि पिछले 6 दशकों में पहली बार चीन की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है। चीन में बच्चे पैदा करने की दर भी कम हुई है, और वो इस साल माइनस में दर्ज की गई।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram