शर्मनाक: दिनदहाड़े नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

शर्मनाक: दिनदहाड़े नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के तिगड़ी इलाके में 13 वर्षीय एक किशोरी को दिनदहाड़े अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीडिता 24 अप्रैल को शाम करीब पांच बजे सब्जी खरीदने बाजार गई थी। लड़की ने शनि बाजार के लिए एक ऑटो लिया जो उसके घर से लगभग 2 किमी दूर था।

आरोप है कि ऑटो शाहरुख चला रहा था। कुछ दूर जाने पर ऑटो में अन्य तीनों आरोपी भी बैठ गए और उसे जबरन ओखला ले गए। जहां उन्होंने उसे नशीला पेय दिया और ऑटो में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वे पीड़िता को तिगरी स्थित जेजे कैंप ले गए, जहां एक और युवक की पहचान सलमान चेसी के रूप में हुई और चार अन्य युवकों ने पीड़िता के साथ फिर से दुष्कर्म किया और उसे पूरी रात वहीं रखा

आरोप है कि इसके बाद उसे आरोपी यूपी के मथुरा भी ले जाया गया, जहां एक दिन रखकर उसके साथ वहां भी हैवानियत की गई। इसके बाद पीड़िता को वापस तिगड़ी इलाके में छोड़ कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी तब मिली जब आरोपियों के चंगुल से छुटने के बाद भी वह शर्म के मारे में घर नहीं पहुंची और साकेत मेट्रो स्टेशन पर जाकर छिप गई। साकेत मेट्रो स्टेशन से एक युवती ने उसके बारे में पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां उन्हें पीड़िता मिली। वहां से पीड़िता को एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल कराया गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टी हुई तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने अपरहरण, पॉक्सो व दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता की निशानदेही पर पहले वारदात में शामिल एक नाबालिग को दबोचा। फिर उसकी निशानदेही पर ऑटो चालक 20 वर्षीय शाहरुख, 20 वर्षीय मोहित और 19 वर्षीय आकाश को गिरफ्तार किया।

पुलिस अभी एक अन्य आरोपी सलमान चेसी और उसके 4 साथियों की तलाश मे छापेमारी कर रही है। पुलिस ने वह ऑटो भी जब्त कर लिया है, जिसमें उसका अपहरण किया गया था

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram