आशीर्वाद पथ रैली के मंच पर जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता,महिला ने दिया पद से इस्तीफा।
उत्तर प्रदेश के बागपत में राष्ट्रीय लोक दल की आशीर्वाद रैली में महिला जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी के बाद मजा बवाल, दरअसल बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में रालोद की तरफ से बुलाई गई आशीर्वाद पथ रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आने से पहले ही मंच पर खूब हंगामा देखने को मिला,जानकारी के मुताबिक आशीर्वाद रैली के लिए दो मंच बनाए गए थे। जिसमें मुख्य मंच पर जयंत चौधरी को बैठना था। वहीं मुख्य मंच पर बैठने के लिए महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियवंदा तोमर का नाम तो था लेकिन जिलाध्यक्ष रेणु तोमर का नाम नहीं था। ऐसे में जिलाध्यक्ष जगपाल तैवतिया ने रेणु तोमर को मुख्य मंच पर जाने से रोक दिया। इसी लेकर हंगामा शुरू हो गया।
इस बीच रेणु तोमर जब माइक पर अपनी बात कहने लगीं तो उनका माइक बंद कर दिया गया। महिला पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष जगपाल तैवतिया ने रेणु तोमर को मंच पर अपमानित किया और कार्यक्रम स्थल से चले जाने को कहा।
बता दें कि जब वह मंच से जाने लगी तो कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की। जिसपर उनके पति और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मामले में जिलाध्यक्ष जगपाल तैवतिया पर अभद्रता का आरोप लगा है। वहीं खुद के अपमानित होने के चलते रेणु तोमर ने मामले के पांच घंटे बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
दरअसल इस आर्शीवाद रैली में जाट नेता जयंत चौधरी को खाप चौधरी पगड़ी पहनाकर अपना आशीर्वाद देते। लेकिन कार्यक्रम में जयंत के शामिल होने से पहले ही मंच पर हंगामा मच गया।
बता दें कि पश्चिमी यूपी में आरएलडी का अच्छा प्रभाव माना जाता है। ऐसे में यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस की निगाहें आरएलडी के साथ गठबंधन पर लगी हुई हैं। हालांकि इसमें सपा और आरएलडी के बीच गठजोड़ तय माना जा रहा है लेकिन सीटों को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है। इस बीच रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर जयंत चौधरी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बीच हुई मुलाकात से सपा सतर्क नजर आ रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review