युवाओ के लिए उत्तराखंड में सुनहरा मौका

युवाओ के लिए उत्तराखंड में सुनहरा मौका

देहरादून।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास वर्तमान में करीब 3500 पदों पर भर्ती परीक्षा के प्रस्ताव मिल चुके हैं। जिनमें 894 वन आरक्षी, 164 चालक, 230 उद्यान विभाग के पद हैं। इसके अलावा पटवारी व लेखपाल के 525 पदों के लिए पहलेही एक लाख, 43 हजार, 834 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर लिए है। सहायक अध्यापक के 1432 पदों पर परीक्षा हो चुकी है।

अक्टूबर तक रिजल्ट आने की उम्मीद है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली ही केबिनेट बैठक में आने वाले समय में 22 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की है। उसी के तहत अभी तक करीब 3500 पदों पर भर्ती परीक्षा हो चुकी है। आने वाले दो माह में पांच विभागों की करीब 3000 रिक्तियों की भी भर्ती परीक्षा होगी। इसके बाद सितंबर अक्टूबर में भी करीब चार हजार पदों के अधियाचन मिलने की उम्मीद है। आयोग आनलाइन व आफलाइन दोनों माध्यमों से परीक्षा आयोजित करवा रहा है। सभी परीक्षाओं के आवेदन आनलाइन माध्यम से ही भरे जा रहे है।

प्रदेशभर के युवक-युवतियों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। आयोग की वैबसाइट www.sssc.uk.in पर कोई भी अभ्यर्थी सेवा शर्त परी कर आवेदन पत्र भर सकता है। आयोग के सचिव ने कहा कि शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थी तो आसानी से आवेदन कर सकते हैं उनके पास साइबर कैफे व इंटेननेट की सुविधा 24 घंटे होती हैं लेकिन दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों के युवाओं को आनलाइन फार्म भरने में दिक्कतें आती हैं। इसके समाधान के लिए सरकार ने सन्धि सामुदायिक केंद्र पर आनलाइन भर्ती परीक्षा फार्म भरने की सुविधा दी है। भर्ती परीक्षा फार्म भरने से पहले ओटीआर भरना अति आवश्यक है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram