IND W vs ENG W: मैच के साथ सीरीज में भी भारतीय टीम को मिली एक और हार, नहीं चला भारतीय स्टार का जादू

IND W vs ENG W: मैच के साथ सीरीज में भी भारतीय टीम को मिली एक और हार, नहीं चला भारतीय स्टार का जादू

भारत (Team India) ने एक बार फिर इंग्लैंड(Team england) के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज को 1-2 से गंवा दी है। सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet kaur) की अगुआई वाली टीम इंडिया को 7 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। ब्रिस्टल में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 122 रन बनाए। जिसे इंग्लिश टीम ने महज 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

बेबस नजर आए भारतीय स्टार

इंग्लिश बॉलिंग अटैक के आगे सभी भारतीय स्टार्स बेबस नजर आए। बता दें आधी भारतीय टीम तो महज 35 रन पर ही पवेलियन लौट चुकी थी। हालाकि दीप्ति शर्मा के 24 रन और ऋचा घोष के 33 रन की बदौलत भारत ने 100 के आंकड़े को पार कर लिया। लेकिन शेफाली वर्मा 5, स्मृति मंधाना 9, मेघना 0, कप्तान हरमनप्रीत कौर 5, हेमलता 0 और स्नेह राणा जैसे स्टार प्लेयर महज 8 रन ही बना पाई।

नहीं चला भारतीय गेंदबाजों का जादू

भारतीय टीम ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी कुछ खास कमाल नहीं किया। 18 वर्षीय एलिस कैप्से ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने महज 24 गेंदों पर नाबाद 38 रन की पारी खेली। इनके अलावा सोफी डंकले ने 49 रन और डेनियल व्याट ने 22 रन की पारी खेली।

भारतीय गेंदबाजों की जमकर हुई धुलाई

राधा यादव के अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज कमाल नहीं कर सके। राधा ने 4 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट चटकाया। उनके अलावा बाकी सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। स्नेहा राणा और पूजा वस्त्राकर को भी एक- एक सफलता मिली।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram