IND vs ZIM: भारतीय टीम की जीत के साथ दीपक हुड्डा ने भी बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, जानें
भारतीय टीम (Team India) दूसरा वनडे भी आसानी से जीत लिया, इस जीत के साथ भारत को उसका लकी चाम मिल गया है। जी हां दीपक हुड्डा ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया। बता दें इंटरनेशनल डेब्यू से लेकर अबतक दीपक हुड्डा ने टी20 और वनडे को मिलाकर कुल 16 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को अब तक हर मैच में जीत दिलाई है। दीपक हुड्डा 2017 से कई सीरीज में भारतीय टीम के स्कॉड का हिस्सा रहे हैं, लेकिन पदार्पण करने का मौका उन्हे फरवरी 2022 में ही मिला।
दीपक हुड्डा ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
दीपक हुड्डा के प्लेइंग 11 के हिस्से में रहते भारतीय टीम ने सात वनडे और नौ टी20 मैच जीते हैं। इस प्रकार दीपक ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया, एक खिलाड़ी की सबसे अच्छी पदार्पण इनिंग है। दीपक हुड्डा के पहले यह रिकॉर्ड रोमानिया के सात्विक नादिगोटला के पास था। इन दोनों के अलावा साउथ अफ्रीका के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेविड मिलर और रोमानिया के ही शांतनु वशिष्ठ शामिल हैं।
इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद लगातार जीत दिलाने वाले खिलाड़ी:
16*- दीपक हुड्डा (भारत)
15- सात्विक नादिगोटला (रोमानिया)
13- डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका)
13- शांतनु वरिष्ठ (रोमानिया)
12- के. किंग (वेस्टइंडीज)
दीपक हुड्डा का इंटरनेशनल करियर
27 साल के दीपक हुड्डा ने अब तक कुल 7 वनडे इंटरनेशनल में 35 की एवरेज से 140 रन बनाने के साथ में तीन विकेट भी चटकाए हैं। बता दें वनडे में दीपक हुड्डा का बेस्ट स्कोर 33 रन है। बात करें टी20 इंटरनेशनल की तो इस खिलाड़ी ने 54.80 के एवरेज से 274 रन बनाए हैं। टी20 में दीपक हुड्डा का बेस्ट स्कोर 104 रन है जो उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ बनाया था।
ऐसा रहा दूसरा वनडे मुकाबला
टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले मेजबान टीम को बैटिंग के लिए बुलाया। जिम्बाब्वे के बल्लेबाज पूरी इनिंग्स के दौरान संघर्ष करते हुए नजर आए और पूरी टीम 38.1 ओवर्स में 161 रनों पर बिखर गई। जिसमें सीन विलियम्स ने सबसे ज्यादा 42 और रयान बर्ल ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।
इस 162 रनों के टारगेट को भारत ने महज 25.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। जिसमें संजू सैमसन ने तीन चौके और चार छक्के के मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेली, वहीं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और ओपनर शिखर धवन ने 33-33 रनों की पारी खेली वहीं हुड्डा ने 25 रनों की पारी खेली
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review