पुष्पा के हीरो अल्लू अर्जुन पहुंचे उत्तराखंड, यहां बिताएंगे सुकून के पल
आजकल सोशल मीडिया और इंटरनेट पर पुष्पा काफी पर छाया हुआ है। पुष्पा फिल्म के गाने और डायलॉग तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग अल्लू अर्जुन के किरदार की नकल बनाने के प्रयास सोशल मीडिया के वीडियो में कर रहे हैं। साउथ के बड़े सुपरस्टार माने जाने वाले अल्लू अर्जुन अब देश के कोने कोने में पसंद किए जाने लगे हैं।
वहीं सुपरस्टार अल्लू अर्जुन बीते रोज देहरादून पहुंचे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अल्लू अर्जुन यहां बिना किसी सुरक्षा के तामझाम के आए हैं। उनके साथ ना कोई बाउंसर आया है और ना कोई स्टाफ। यहां तक कि वह किसी से खास तौर पर मिलने भी नहीं आए हैं और ना ही किसी शूटिंग सिलसिले के लिए अल्लू अर्जुन यहां आए हैं। वह केवल देवभूमि में सुकून के कुछ पल बिताने आए हैं।
बता दें कि बीते दिन अल्लू अर्जुन जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वह मास्क में छुपते छुपाते चल रहे थे। लेकिन फिर भी उनके फैंस ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद तो देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हैरान करने वाली बात यह भी है कि अल्लू अर्जुन के आने की सूचना सिर्फ स्थानीय युवा कारोबारी नितिन पुंडीर को लगी।
नितिन ही वह शख्स थे जिन्होंने सबसे पहले अल्लू अर्जुन को गुलदस्ता भेंट किया। जानकारी के अनुसार अल्लू अर्जुन के यहां नरेंद्र नगर स्थित आनंदा रिजॉर्ट में कुछ दिन बिताने आए हैं वह करीब 1 हफ्ते तक यहीं रहेंगे। बताया जा रहा है कि आनंदा में उनके ठहरने का इंतजाम भी गुप्त तरीके से किया गया है। गौरतलब है कि बड़े से बड़े सुपरस्टार भी सुकून के लिए देवभूमि उत्तराखंड को ही चुनते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review