IND vs SA: टीम इंडिया की गेंदबाजी से नाखुश हैं कप्तान रोहित शर्मा कही ये बड़ी बात, देखें..
IND vs SA: टीम इंडिया (Team India) को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 49 रन से बड़ी हार झेलनी पड़ी। टॉस हारकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ रन बटोरते हुए लिमिटेड ओवर में 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में टीम इंडिया 178 रन पर ही सिमट गई। इसके पहले ही भारतीय टीम सीरीज को अपने नाम कर चुकी थी। इस मैच के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी टीम की खराब गेंदबाजी पर हार का कारण बताते हुए कहा कि हमें गेंदबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है।
रणनीति बनाकर गेंदबाजी करने की जरूरतIND vs SA: टीम इंडिया गेंदबाजी से नाखुश हैं कप्तान कही ये बड़ी बात, देखें..
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'हमें अपनी गेंदबाजी की ओर ध्यान देना होगा, हम पावरप्ले में क्या विकल्प आजमा सकते हैं। मिडिल और डेथ ओवर्स में क्या कुछ और नया कर सकते हैं। इन सब पर काम करना होगा। अभी हाल ही में हमने दो बेहतरीन टीमों के साथ सीरीज खेली है। अब हमें इन्ही मुकाबलों का एनालिसिस कर यह देखना होगा कि क्या बेहतर हो सकता है।'
कोच द्रविड़ ने गेंदबाजों का किया बचाव
कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, ' हम हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं, खास तौर पर आखिरी ओवर्स की गेंदबाजी में हमें ध्यान देना होगा। लेकिन यह भी हम जानते हैं कि फ्लेट विकेट पर डेथ ओवर्स में गेंदबाजी कहीं भी आसान नहीं होती। यह बात केवल हमारे टीम के लिए ही नहीं बाकी टीमों पर भी लागू होती है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें, जिनके गेंदबाजों के पास अच्छा अनुभव है, वह भी इन विकटों पर आखिरी के ओवर्स में संघर्ष करती नजर आईं।'
भारत ने 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। हालाकि इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को 49 रन से हार का सामना करना पड़ा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review