प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन होना तय - Shivpal Yadav
शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को ही प्राथमिकता पर लिया और अन्य दलों के बारे में बात करने पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता महंगाई से परेशान है। प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल, गैस और अन्य सामग्रियों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में गरीब का चूल्हा जलना बंद हो गया है।
Shivpal Yadav ने कहा नेताजी मुलायम सिंह यादव ने आश्वस्त किया है कि अगर अखिलेश यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को गठबंधन में नहीं लेते हैं तो वह पूरे प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रचार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश से भी फोन पर वार्ता हो चुकी है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली पार्टी की ही सरकार बनेगी। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए सभी एक जैसी विचारधारा वाली पार्टियों को एक साथ आना होगा।
Shivpal Yadav ने कहा कि यह चौधरी चरण सिंह की जन्म भूमि है। जिन्होंने किसानों के लिए बहुत काम किया। अब वर्तमान की केंद्र और राज्य सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। नए कृषि कानून लाकर किसानों को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाईं जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है, जब उत्तर प्रदेश की जनता झूठे वादे करने वाली भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया पूरे प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाल रही है। पूरे प्रदेश में भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने ओवैसी की पार्टी से गठबंधन पर कोई स्पष्ट जवाब तो नहीं दिया, लेकिन इतना कहा कि अब चुनाव आ गए हैं। इस तरह की अनेकों बातें प्रचार में आएंगी।
Shivpal Yadav ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ 40 साल तक काम करके हमने समाजवादी पार्टी को खड़ा किया। दो बार नेता जी इस देश के प्रधानमंत्री बनते बनते रह गए। हमने रथ यात्रा की शुरुआत मथुरा में भगवान की पूजा करने के बाद और नेता जी का आशीर्वाद लेने के बाद शुरू की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली शशि राणा, अमित जानी, अभिषेक, जीतू, नागपाल आदि मुख्य उपस्थित रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review