पुलिस आफिस में ही प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भर रचायी शादी

पुलिस आफिस में ही प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भर रचायी शादी

उत्तर प्रदेश के कासगंज के पुलिस आफिस में ही प्रेमी प्रेमिका ने शादी रचाई ।

प्रेमी मुकेश कुमार ने प्रेमिका सपना की मांग में भरा सिंदूर, दोनो ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला।

मुकेश कुमार 2019 में पीएसी में भर्ती हुए और वर्तमान में अलीगढ़ पीएसी में आरक्षी के पद पर तैनात हैं।

सपना कासगंज के मोहल्ला जय जय राम की रहने वाली है और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है।

तीन महीने पहले आगरा में दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान हुई थी दोनो की पहली मुलाकात।

शुरुआत में प्रेमी और प्रेमिका दोनो के परिजन इस शादी के लिए तैयार नही थे।

प्रेमिका ने जिद करके कासगंज पुलिस द्वारा चलाये जा रहे परिवार परामर्श केंद्र में परिजनों के खिलाफ शादी न करने देने की की थी शिकायत।

उसके बाद प्रेमी प्रेमिका और दोनो के परिजनों को कासगंज एसपी के आफिस में बुलाकर कासगंज के एसपी रोहन प्रामोद बोत्रे ने दोनो पक्षो की कॉउंसलिंग की।

कॉउंसलिंग के बाद प्रेमी प्रेमिका के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए।

फिर क्या था आनन फानन में पुलिस आफिस में ही प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और दोनो ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।
जीवन भर साथ जीने मरने की कसम खायी।

प्रेमी और प्रेमिका को उनके परिजनों और पुलिस कर्मियों ने दिया आशीर्वाद।

पुलिस आफिस में हुई प्रेमी प्रेमिका की शादी बनी कासगंज जनपद में चर्चा का विषय।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram