Ghaziabad : कमरे में मिला बीमार पिता-पुत्र का शव
- शराब के नशे में बेटा रात में कर रहा था गाली-गलौज
गाजियाबाद। लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विजय विहार बुद्ध नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह कमरे के अंदर पिता पुत्र का शव मिला। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रात के समय नशे की हालत में बेटा अपने पिता के साथ गाली गलौज कर रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर हत्या और खुद की मौत के एंगल पर जांच शुरू कर दी है। पिता सांस की बीमारी से ग्रस्त था और बेटे को मिर्गी के दौरे पढ़ते थे।
मिली जानकारी के मुताबिक बुध नगर कॉलोनी में ओम प्रकाश (60) परिवार के साथ रहते थे। उन्हें सांस की बीमारी थी। परिवार में दो बेटे राजू और बंटी हैं। दो बेटियों की शादी कर दी। बंटी अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ मकान के नीचे वाले फ्लोर पर रहते हैं। राजू (30) अपने पिता के साथ ऊपर के कमरे में रहता था। बंटी की पत्नी ने बताया कि राजू शराब पीने का आदी था। मंगलवार रात वह शराब पीकर घर आया था। शराब के नशे में वह अपने पिता के साथ गाली गलौज करता हुआ लड़ रहा था। रात 1:30 बजे तक वह अपने पिता से लड़ता रहा। बंटी दोनों को समझ कर मकान की छत पर जाकर सो गया था।
वही, बंटी की पत्नी और बच्चे नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। सुबह बंटी के बच्चे जब अपने दादा को उठाने गए तो दादा मृत अवस्था में कमरे के गेट पर जमीन पर पड़ा हुआ मिला। वही राजू उसी कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिला।
इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review