लखनऊ: अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, दो टैंकर जलकर खाक

लखनऊ: अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, दो टैंकर जलकर खाक

लखनऊ |
राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र के अमौसी इंडस्ट्रियल इलाके में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक तेल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खड़े दो अन्य टैंकरों को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक, भीषण गर्मी को आग लगने की प्राथमिक वजह बताया जा रहा है। टैंकर में भरे तेल ने आग को और भड़काने का काम किया, जिससे आग तेजी से फैली।

आग से दो टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

मौके पर खड़े कई अन्य टैंकरों को भी खतरा था, लेकिन समय रहते उन्हें सुरक्षित हटा लिया गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की।
टैंकर चालकों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बाकी टैंकरों को बचा लिया गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

सौभाग्य से इस घटना में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये के टैंकर और उसमें मौजूद सामग्री जलकर राख हो गई।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram