राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में निकाली भारत जोड़ो यात्रा
मेरठ। राहुल गांधी के समर्थन में सोमवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 25 किलोमीटर की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली। शहीद स्मारक से शुरू हुई यह यात्रा पांचली गांव तक जाएगी। इस दौरान यात्रा में भारी मात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिस से गदगद कांग्रेसी नेताओं ने आने वाले नगर निगम के चुनाव में भारी मतों से विजई होने का दावा किया।
बताते चलें कि राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जिस के समर्थन में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरठ में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकालने का ऐलान किया था। इस यात्रा का शुभारंभ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा किया जाना था। लेकिन एन मौके पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी नहीं पहुंचे। जिसके चलते शहीद स्मारक से शुरू हुई कांग्रेस की यात्रा का शुभारंभ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने ध्वजारोहण करके किया।
इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जाहिद अंसारी ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में युवा, व्यापारी और मजदूर तबके के लोग सहित आम आदमी भी बर्बाद हो गए हैं।
लगभग दो लाख से अधिक व्यापारी देश की नागरिकता छोड़ कर जा चुके हैं। जिसके चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए निकले हैं। उन्हीं के समर्थन में आज कांग्रेस कार्यकर्ता मेरठ जिले की क्रांतिकारी धरती से भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। 25 किलोमीटर की यात्रा शहीद स्मारक से शुरू होकर पांचली गांव में समाप्त होगी। यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर गदगद हुए जाहिद अंसारी ने दावा किया कि यह तो सिर्फ आगाज है, आने वाले नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस बहुमत से अपना मेयर बनाएगी। इसी के साथ 2024 में भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review