सोशल मीडिया पर ‘इंस्पेक्टर’ बना शहजाद, हकीकत निकली बेरोजगार ठग

सोशल मीडिया पर ‘इंस्पेक्टर’ बना शहजाद, हकीकत निकली बेरोजगार ठग

बरेली | सोशल मीडिया पर वर्दी में तस्वीरें, रील्स में ‘रौबदार’ पुलिस अधिकारी की छवि और असल जिंदगी में एक बेरोजगार युवक — बरेली से सामने आई यह सनसनीखेज कहानी फर्जी पहचान और डिजिटल छल की भयावहता को उजागर करती है।

शहजाद अहमद नामक युवक ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया और फिर दिसंबर 2024 में शादी कर ली। मुरादाबाद में रहकर उसने न केवल यूट्यूब से पुलिस की भाषा और चाल-ढाल सीखी, बल्कि स्थानीय टेलर से पुलिस की वर्दी भी सिलवाई।

शहजाद की असलियत तब उजागर हुई जब उसकी पत्नी को यह शक हुआ कि वह रोज ड्यूटी पर क्यों नहीं जाता। उसकी दिनचर्या किसी पुलिसकर्मी जैसी नहीं थी। इसके बाद कराई गई गुप्त जांच में साफ हो गया कि वह न तो पुलिस में है और न ही किसी सरकारी सेवा में।

पुलिस जांच में सामने आया कि शहजाद ने दो वर्दी सिलवाई थीं, जिन पर बैज, स्टार्स, बेल्ट, और यहां तक कि पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड भी लगा रखा था। सोशल मीडिया पर उसने खुद को ‘UP Police Inspector’ बताकर वीडियो और फोटो डाले थे, जो खासे वायरल भी हुए थे।

थाना बारादरी में पीड़िता द्वारा 3 जून को शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी को 300 बेड अस्पताल से गिरफ्तार किया गया, जहां वह इलाज के नाम पर छिपा बैठा था। पूछताछ में शहजाद ने स्वीकार किया कि वह बीकॉम पास है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था, लेकिन असफल होने के कारण उसने यह रास्ता चुना।

अब शहजाद के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और प्रताड़ना की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram