केदारनाथ में प्रेमी के साथ रील बनाने वाली व्लॉगर के समर्थन में उतरी अभनेत्री रवीना टंडन

केदारनाथ में प्रेमी के साथ रील बनाने वाली व्लॉगर के समर्थन में उतरी अभनेत्री रवीना टंडन

केदारनाथ में रील बनाने के विषय पर बहस छिड़ी हुई है। इस बहस की शुरुआत होती है कि एक व्लॉगर के वीडियो से। कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक युवती पीली साड़ी पहने घुटनों पर बैठकर अपने ब्वॉयफ्रेंड को प्रपोज़ कर रही है। ब्वॉयफ्रेंड उसका प्रपोज़ल एक्सेप्ट कर के लड़की गले लगा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

कई लोगों का कहना है कि प्यार का इजहार करना गलत नहीं है लेकिन धार्मिक स्थान पर वीडियो केवल फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए शूट करना गलत है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंदिर परिसर की तरफ से कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है।

इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कुछ पहले केदारनाथ मंदिर के सामने प्रेमी को प्रपोज करने वाली युवती का समर्थन किया है। रवीना ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है और उसे दुखद बताया है.

अपने पोस्ट पर रवीना ने लिखा, ‘हमारे भगवान कब प्यार के या उनके भक्तों के खिलाफ हो गए जो इस पल को उनका आशीर्वाद लेकर पवित्र बनाना चाहते हैं। शायद वेस्टर्न तरीके और उनके कल्चर के हिसाब से प्रपोज़ करना अब सेफ है। फूल, मोमबत्ती और चॉकलेट. बहुत दुखद! ये एक्शन उनके खिलाफ लिया जा रहा है जो अपने रिश्ते के लिए सिर्फ आशीर्वाद लेने चाहते थे’।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram