Lucknow: पांचवीं की छात्रा से होटल में गैंगरेप!

Lucknow: पांचवीं की छात्रा से होटल में गैंगरेप!

- आरोपियों ने बैग छीनकर कार में खींचा, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। स्कूल से घर लौट रही पांचवीं की छात्रा को गैर समुदाय के दो युवकों ने अगवा कर लिया। आरोपी उसे एक होटल में ले गए, वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का फोटो और वीडियो भी बना लिया। छात्रा के पिता ने सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सरोजनीनगर निवासी एक शख्स के मुताबिक उनकी 13 वर्षीय बेटी निजी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि दोपहर एक बजे बेटी स्कूल से लौट रही थी। कार से पहुंचे दानिश व अमीन ने उसका बैग छीन लिया। बेटी बैग लेने के लिए आगे बढ़ी तो दोनों ने उसे खींचकर कार में बैठा लिया। उसे कृष्णानगर स्थित होटल पैराडाइज शांति इन लेकर पहुंचे। वहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर वीडियो वायरल करने और किसी को कुछ बताने पर मां-पिता की हत्या करने की धमकी दी। शाम करीब चार बजे आरोपी पीड़िता को घर के पास छोड़कर भाग निकले।

इस दौरान वहां से गुजर रहे छात्रा को उसके पिता ने देखा तो उनके होश उड़ गए। बेटी की आपबीती सुनने के बाद कृष्णानगर थाने पहुंचे। आरोप है कि वहां से उन्हें मामला सरोजनीनगर का बताते हुए टरका दिया गया। जब सरोजनीनगर थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। 

एडिश्नल इंस्पेक्टर अनवर अहमद के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि घटनास्थल सरोजनीनगर था। इसलिए वहां भेजा गया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram