अगर आप है बागेश्वर धाम के चमत्कार से अनजान... तो ज़रूर जाने धाम का इतिहास

अगर आप है बागेश्वर धाम के चमत्कार से अनजान... तो ज़रूर जाने धाम का इतिहास

भारतवर्ष के चमत्कारी और पवित्र धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम के वर्तमान से तो सभी रूबरू है। परन्तु बागेश्वर धाम के इतिहास से अभी भी बहुत से लोग अंजान है। तो आज हम आपको बताएंगे बागेश्वर धाम से जुड़ी बातें।

बागेश्वर धाम सरकार भारत देश के राज्य मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला के एक छोटे से गांव में स्थित है। यह मंदिर नजदीकी प्रमुख शहर छतरपुर से तकरीबन 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक छोटा सा गडा गांव में स्थित है। 

वैसे तो बागेश्वर धाम का इतिहास बहुत पुराना है। बागेश्वर धाम चंदेल राजाओं के शासन काल से उपस्थित है। लेकिन बागेश्वर धाम का इतिहास आज से करीब 35 वर्ष पूर्व सन 1986 से शुरू होता है। क्योंकि इसी साल में बागेश्वर धाम के मंदिर का जीर्णोद्धार गांव के लोगो ने करवाया था। और तभी से यह मंदिर अपने असली अस्तित्व में आया और बागेश्वर धाम के नाम से जाना जाने लगा। बागेश्वर धाम के इतिहास में सबसे अहम श्री सेतु लाल जी महाराज थे। 

उन्होनें निर्मोही अखाड़ा चित्रकूट से अपनी शिक्षा प्राप्त की थी। और उसके पश्चात वे अपने गांव में आकर बागेश्वर धाम में ही रहने लगे। महाराज जी ने 1989 में बागेश्वर धाम में एक महायज्ञ का आयोजन कार्य था। उनको भगवान दास गर्ग के नाम से भी जाना जाता है। 

बागेश्वर धाम के इतिहास में सबसे पहले 2012 में भक्तो की समस्याओं के निवारण हेतु धाम पर दिव्य दरबार लगाया गया था। और इसी दिव्य दरबार से बागेश्वर धाम को एक अलग पहचान मिली। लेकिन लोकप्रियता के अभाव में यहां पर भक्तों की संख्या बहुत कम थी। 

परन्तु जैसे जैसे बागेश्वर धाम की ख्याति लोगों तक पहुंचने तब 2016 में इस जगह का भूमि पूजन किया गया। और भक्तों की समस्याओं के निवारण हेतु टोकन प्रक्रिया आरंभ हुई थी। जैसे जैसे समय बीतता गया बागेश्वर धाम की ख्याति पूरी दुनिया में फैलती गई। 

 बागेश्वर धाम में दरबार कब लगता है

आपने बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार की चर्चा तो अवश्य सुनी होगी। लेकिन क्या आप ये जानते है, की बागेश्वर धाम में दरबार कब लगता है। जब भी बागेश्वर धाम के महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी धाम पर उपस्थित रहते है। तब हर मंगल और शनिवार को दिव्य दरबार लगाया जाता है। 

जब भी महाराज किसी दूसरे शहरों में कथा करने हेतु जाते है, तो वहा पर भी धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी कथा के बाद दरबार लगाते है। इस तरह से बागेश्वर धाम का दरबार हमेशा लगता रहता है। अगर महाराज जी धाम पर उपस्थित है ,तो वही पर दरबार लगता है। 

अगर आप अपने घर से ही बागेश्वर धाम मंदिर की अर्जी लगाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा बताई गई विधि को अपनाकर अर्जी लगाना होगा। उनका कहना है कि लाल रंग के कपड़े को सूखे नारियल के ऊपर लपेटकर इस लपेट लाल रंग के कपड़े से नारियल को बागेश्वर धाम की ध्यान करते हुए अपने घर के पूजा घर में रख दे और कुछ समय तक बागेश्वर धाम की ध्यान करें इस तरह आप अपने घर बैठे ही बागेश्वर धाम सरकार की अर्जी लगा सकते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram