ब्रह्मास्त्र कलेक्शन: बायकॉट गैंग को दिखाया ठेंगा, पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

ब्रह्मास्त्र कलेक्शन: बायकॉट गैंग को दिखाया ठेंगा, पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र को दर्शकों की ओर से जो प्रतिक्रिया मिली है उससे मेकर्स जरूर खुश हो जाएंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के बाद से माना जा रहा था कि यह धमाकेदार कमाई करने जा रही है। ब्रह्मास्त्र किसी छुट्टी के दिन रिलीज नहीं हुई उसके बावजूद फिल्म का ही क्रेज है कि पहले दिन दर्शक सिनेमाघरों की तरफ उमड़ पड़े। फिल्म को मिले रिस्पॉन्स का अंदाजा लगा सकते हैं कि इसने पैनेडेमिक से पहले रिलीज हुई कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।

इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन ने ‘संजू’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘धूम 3’ जैसी (बिफोर कोरोना) वाली फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड की तो इस साल रिलीज हुई किसी भी फिल्म ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के कलेक्शन का आधा भी नहीं कमाया है। साई-फाई और VFX से बनी पूरी ‘ब्रह्मास्त्रा’ ने बायकॉट गैंग को पहले दिन ही अंगूठा दिखा दिया। हालांकि एडवांस बुकिंग से यह पहले ही साफ हो चुका था कि फिल्म पहले दिन 30 करोड़ के पार जाएगी।

आलिया और रणबीर के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और कैमियो रोल में शाह रुख खान भी नजर आएं हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ‘ब्रह्मास्त्र’ ने पहले दिन लगभग 36.50 से 38.50 करोड़ के बीच की कमाई की है (आंकड़े शुरुआती है इसमें फेरबदल संभव है)। कोरोना काल के बाद रिलीज हुई फिल्मों में ‘ब्रह्मास्त्र’ सबसे बड़ी ओपनर बनकर सामने आई है। इससे पहले साल 2021 में दिवाली पर रोहित शेट्टी की ‘सूर्यवंशी’ ने पहले दिन करीब 37 करोड़ की कमाई की थी।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Worldwide Collection) की बात करें तो ‘ब्रह्मास्त्र’ ने यहां भी बाजी मारी है और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 50 करोड़ से ज्यादा हो सकता है। ये शुरुआती अनुमान हैं और ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई का ट्रेंड बताता है कि फाइनल आंकड़े इससे भी बेहतर हो सकते हैं। लेकिन फिलहाल ये कहना सुरक्षित हो गया है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ ने सबसे बड़ी नॉन हॉलिडे ओपनिंग का रिकॉर्ड बना लिया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram