पति ने पत्नी की जिंदा जलाया, फिर घर में ही कर दिया दफन, ऐसे हुआ खुलासा

पति ने पत्नी की जिंदा जलाया, फिर घर में ही कर दिया दफन, ऐसे हुआ खुलासा

दहेज मांगना अपराध है तो दहेज देना भी अपराध है। दहेज लोभियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कई कानून बन गए हैं लेकिन लोभियों की लालच कम नहीं होती है। बता दें कि असम के करीमगंज जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिससे लोगों के रोंगटे खड़े हो गए और पुलिस हैरान रह गए।

बता दें कि यहां एक पति ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को पहले प्रताड़ित किया और फिर जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद उसकी लाश को घर में ही दफन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घर से पत्नी की अधजली लाश बरामद हुई।

आपको बता दें कि ये मामला असम के करीमगंज जिले में स्थित पत्थरकांडी थाना क्षेत्र का है यहां के मोइना गांव में जमालुद्दीन नाम के व्यक्ति ने रविवार रात अपनी दूसरी पत्नी खुदेजा बेगम की कथित घर पर हत्या कर दी और उसके अधजले शव को घर में ही दफना दिया। पुलिस के अनुसार पड़ोसियों ने बताया है कि दहेज को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था जो काफी बढ़ गया था। शोर सुनकर रात को ही पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस अधिकारियों ने अगली सुबह आकर जमाल के घर की जांच की तो उन्होंने जमाल की पत्नी का अधजला शव बरामद किया। पुलिस ने सोमवार को शव को पीएम के लिए भेजा। महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी के दहेज निषेध अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों ने उन्हें बताया कि जमाल की पहली पत्नी ने उन्हें छोड़कर दूसरे आदमी से शादी कर ली। उसके बाद करीब दो साल पहले उसने पास के गांव की खुदेजा बेगम से शादी कर ली। कुछ समय बाद हालांकि दहेज की मांग से परेशान होकर खुदेजा बेगम ने भी अपने पिता के घर रहने का फैसला किया। 15 दिन पहले ही वह अपने पति के घर लौटने को तैयार हो गई जिसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। आऱोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उससे पूछताछ जारी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram