शर्मनाक: दिल्ली की युवती से हरिद्वार में रेप, कंपनी का बॉस मीटिंग के बहाने लाया था

शर्मनाक: दिल्ली की युवती से हरिद्वार में रेप, कंपनी का बॉस मीटिंग के बहाने लाया था

हरिद्वार: हरिद्वार के रानीपुर में दिल्ली की एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप युवती की कंपनी के बॉस पर लगा है। आरोप है कि बॉस ने कंपनी की मीटिंग के बहाने हरिद्वार लाकर रेप किया।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के नजफगढ़ निवासी युवती एक कंपनी में नौकरी करती है। युवती ने शिकायत देकर बताया कि वह 27 अगस्त को अपने बॉस के साथ हरिद्वार आई थी। बॉस ने हरिद्वार में कंपनी की कोई मीटिंग बताई थी। बॉस के साथ ही उसके तीन दोस्त भी दिल्ली से साथ चले। ये सभी लोग रानीपुर क्षेत्र में एक होटल में अलग- अलग कमरों में रुके। अगले दिन 28 अगस्त की शाम को बॉस उसे रानीपुर क्षेत्र स्थित अपने फ्लैट पर ले गया और बॉस के साथ आए तीनों लोग हरिद्वार में कहीं घूमने चले गए।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि रात करीब 11:45 बजे बॉस के तीनों साथी भी फ्लैट पर पहुंच गए। वे खाना लेकर आए थे। सभी ने साथ बैठकर खाना खाया। युवती का आरोप है कि इसी बीच बॉस उसे ड्रिंक करने के लिए मजबूर करने लगे। युवती की माने तो ड्रिंक करते ही उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश होने लगी। इसके बाद कंपनी के अधिकारी अनिल ठाकुर निवासी महालक्ष्मी एन्क्लेव दिल्ली और उसके साथी राहुल उर्फ आसिफ निवासी सलेमपुर रानीपुर कोतवाली हरिद्वार ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अर्द्धबेहोशी की हालत में उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए गए।

युवती के मुताबिक 29 अगस्त की सुबह उसे होश आया। उसने घटना की जानकारी फोन से अपनी मां और बहन को दी। दिल्ली से उसका भाई व जीजा हरिद्वार पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram