होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे होंगे सस्पेंड...जाने पूरा मामला
पीसीएम अधिकारी ज्योति मौर्य को लेकर चर्चा में आए महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा था जिसके बाद मनीष के खिलाफ जंच की गई। वहीं अब विभागीय जांच में जानकारी सामने आई है कि मनीष दोषी है। जिसके बाद अब मनीष दुबे को सस्पेंड करने की संस्तुति की गई है।
जानकारी के अनुसार मनीष दुबे पर कार्रवाई केवल ज्योति मौर्य को लकेर नहीं हुई है बल्कि मनीष दुबे के ऊपर दो अन्य महिलाओं के साथ अफेयर होने की बातें भी सामने आई थी। जिसके बाद दो महिलाएं और ज्योति मौर्य के केस को लेकर जांच की गई जिसके बाद मनीष दुबे को सस्पेंड करने की सिफारिश की जा रही है। वहीं अब जांच रिपोर्ट को शासन भेजा जाएगा जिसके बाद मनीष दुबे पर काईरवाई तय होगी।
महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे पर पहला केस पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य का है। दरसअल, पीसीएस ज्योति के पति सफाई कर्मचारी आलोक ने डीजी होमगार्ड से शिकायत की थी जिसमें उन्होनें कहा था कि उफनकी पत्नी ज्योति और होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे का अफेयर चल रहा है इसके साथ ही उनकी पत्नी और मनीष दुबे उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। जिसके बाद मनीष दुबे के खिलाफ जांच की गई।
वहीं होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे पर दूसरा केस अमरोहा से एक महिला ने लगाया था। महिला ने आरोप लगाया था कि मनीष दुबे उसे अकेले में मिलने बुलाते हैं। और जब वह मिलने नहीं गई तो उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी। महिला ने इस बात की शिकायत डीजी होम से की थी। वहीं शिकायत करने पर भी महिला को धमकी दी जा रही थी।
वहीं मनीष दुबे पर उनकी पत्नी ने जांच के दौरान लिखित रूप से शादी के बाद 80 लाख रूपये दहेज मांगने का लगाया है। हालांकि जब पुलिस ने उनसे इस बारे में बातचीत की तो उन्होनें कहा कि यह मेरा पारिवारिक मामला है।
फिलहाल मनीष दुबे की भूमिका को लेकर होमगार्ड विभाग की जांच पूरी हो गई है। जिसमें मनीष दुबे को दोषी पाया गया है। जिसके आधार पर मनीष दुबे को निलंबित करने की सिफारिश की गई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review